Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी

 

हर एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेगी सरकार : श्याम सिंह राणा

Shyam Singh Rana, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana,Karnal, Kurukshetra, Ismailabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र/करनाल , 18 Apr 2025

Last updated on: Apr 19, 2025, 11:23 IST

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा है कि राज्य सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य  पर गेहूं का एक-एक दाना खरीदेगी। कृषि मंत्री शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के क़स्बा इस्माइलाबाद और करनाल जिला के गांव निगधू स्थित अनाज मंडियों का दौरा करने के बाद किसानों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने रबी फसल की खरीद प्रक्रिया की समीक्षा की और किसानों से सीधा संवाद किया।मंडियों में किसानों से बातचीत करते हुए श्री राणा ने खरीद कार्यों को लेकर फीडबैक लिया और अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया को बिना किसी बाधा और पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा, “मैंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे कुशलता और पारदर्शिता बनाए रखें। उठान का कार्य भी जारी है, जिसे आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा।”कृषि मंत्री ने बताया कि 1 अप्रैल से अब तक सरकार ने 37.72 लाख मीट्रिक टन  गेहूं की खरीद की है, जिसमें से 11 लाख मीट्रिक टन का उठान भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि मंडियों में खरीद का कार्य बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा और वह स्वयं मौके पर जाकर स्थिति की निगरानी करते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि अब तक 2 लाख से अधिक किसानों से गेहूं की खरीद की जा चुकी है और लगभग 1,400 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में  प्रणाली के माध्यम से भेजी जा चुकी है। पिछले वर्ष 17 अप्रैल तक लगभग 25 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी, जबकि इस बार यह आंकड़ा पहले ही काफी बढ़ चुका है।श्री श्याम सिंह राणा ने सरसों की खरीद प्रक्रिया की भी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए सरसों की खरीद 15 मार्च से शुरू हो चुकी है। यह कार्य दो सरकारी एजेंसियां—हैफेड और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन—मिलकर कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल तक 4.93 लाख मिट्रिक टन सरसों की खरीद की जा चुकी है और 3.40 लाख मिट्रिक टन उठान भी हो चुका है। इस प्रक्रिया से अब तक लगभग 1.71 लाख सरसों उत्पादक किसानों को लाभ मिला है और उनके खातों में करीब 1,843 करोड़ रुपये की राशि  डीबीटी के माध्यम से भेजी जा चुकी है।किसानों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी किसान को अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी न हो। गेहूं और सरसों का हर एक दाना समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

 

Tags: Shyam Singh Rana , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Karnal , Kurukshetra , Ismailabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD