Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

पंजाब पुलिस ने संक्षिप्त गोलीबारी के बाद लंडा हरीके और सत्ता नौशहरा गिरोह के दो गुर्गों को किया गिरफ्तार

दो पिस्तौल बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Tarn Taran Police, Tarn Taran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरन तारन , 18 Apr 2025

Last updated on: Apr 18, 2025, 18:05 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित प्रदेश बनाने के मद्देनजर चल रही मुहिम के तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने तरनतारन पुलिस के साथ साझा ऑपरेशन में आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लंडा हरीके और गैंगस्टर सतनाम सिंह उर्फ सत्ता नौशहरा गैंग के दो प्रमुख गुर्गों को जिला तरनतारन के गांव जवंदा के पास हुई संक्षिप्त गोलीबारी के बाद गिरफ्तार कर लिया। 

यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने शुक्रवार को दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान महकप्रीत सिंह उर्फ महिक, निवासी गांव सेखवां, बटाला और युवराज सिंह उर्फ जग्गू, निवासी मुरादपुरा, तरनतारन के रूप में हुई है। 

पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से दो आधुनिक पिस्तौले - जिनमें एक 9 एमएम गलौक और एक .30 कैलिबर पीएक्स 30 शामिल है , के साथ-साथ जिंदा कारतूस और गोलियों के खोल भी बरामद किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि दोनों को विदेशी हैंडलरों द्वारा पंजाब में टारगेट किलिंग करने की वारदातों को अंजाम देने के लिए काम सौंपा गया था। 

उन्होंने कहा, ‘इन दोनों गुर्गों की गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस ने प्रदेश में टारगेट किलिंग और कई अन्य सनसनीखेज अपराधों को टालने में सफलता हासिल की है।’’ इस संबंध में और विवरण साझा करते हुए अतिरिक्त निदेशक जनरल पुलिस (एडीजीपी) एजीटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी - महकप्रीत और युवराज - तरनतारन में सरपंच के घर पर हुई गोलीबारी में भी शामिल थे। 

उल्लेखनीय है कि 26 और 27 मार्च, 2025 की दरमियानी रात को दो बाइक सवार नौजवानों ने गांव नौशहरा पन्नूआं के सरपंच के घर बाहर गोलीबारी की थी। एडीजीपी ने कहा कि एआईजी संदीप गोयल की निगरानी में एजीटीएफ की टीमों और एसएसपी अभिमन्यू राणा की देखरेख में तरन तारन पुलिस की टीमों ने सरपंच के घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में शामिल आरोपियों की पैरवी कर रहीं थीं तब पुलिस को नौशहरा पन्नू के क्षेत्र में घूम रहे दोनों आरोपियों की गुप्त सूचना मिली।

ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए एआईजी संदीप गोयल ने कहा कि तेजी से कार्रवाई करते हुए एजीटीएफ और तरनतारन पुलिस टीमों ने दोनों आरोपियों का पीछा किया। एआईजी ने कहा, ‘जब पुलिस टीमों ने दोनों आरोपियों को रोकने की कोशिश की, तब उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की, जिसके कारण पुलिस टीमों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।’

एसएसपी अभिमन्यू राणा ने कहा कि गोलीबारी के दौरान दोनों आरोपियों को गोलियां लगी और उन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से दो आधुनिक हथियार बरामद किए हैं।

एसएसपी ने कहा कि आरोपी महकप्रीत सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड है और सरपंच के घर पर गोलीबारी के मामले में उसकी शमूलियत के अलावा, आरोपी विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज मामले में वांछित था, जिसमें दो हैंडग्रेनेड और हथियार-गोला बारूद बरामद किया गया था। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए और जांच जारी है।

इस संबंध में एफआईआर नं. 49 दिनांक 18/04/2025 को तरनतारन के पुलिस थाना सरहाली में बीएनएस की धाराओं 111 (3) और 113 और शस्त्र अधिनियम की धाराओं 25 (6) और 25 (7) (1) के तहत दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Tarn Taran Police , Tarn Taran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD