Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

लाल चंद कटारूचक ने किया तलवाड़ा में 'नेचर अवेयरनेस कैंप' का शिलान्यास

80 लाख की लागत से विकसित होगा ईको टूरिज्म प्रोजेक्ट

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Karambir Singh Ghuman, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तलवाड़ा/होशियारपुर , 18 Apr 2025

Last updated on: Apr 18, 2025, 17:53 IST

पंजाब सरकार के वन एवं वन्य जीव सुरक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने दसूहा के विधायक करमबीर सिंह घुम्मण की उपस्थिति में दसूहा मंडल के तलवाड़ा-2 रेंज के सरकारी जंगल करनपुर सी-3(बी) स्थित हवा महल में 'नेचर अवेयरनेस कैंप' का नींव पत्थर रखा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह परियोजना ईको टूरिज्म के तहत विकसित की जा रही है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 80 लाख रुपए है। 

यह कैंप पौंग डैम के निकट अपनी तरह की पहली परियोजना होगी। इसमें 2 अस्थायी हट्स, 1 किचन, 1 डाइनिंग हॉल और स्थानीय निवासियों के लिए कैंटीन की सुविधा भी शामिल होगी। कैंप से तलवाड़ा तक 2 कि.मी. लंबी 'नेचर ट्रेल' बनाई जाएगी और शाह नहर बैराज पर वाटर स्पोर्ट्स की सुविधा भी पर्यटकों के लिए उपलब्ध होगी।

पौंग डैम, जो हर वर्ष लाखों प्रवासी पक्षियों का गंतव्य होता है, अब पर्यटकों के लिए एक नया ठहराव स्थल बनेगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा स्थानीय युवाओं को नेचर गाइड के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है, जो पर्यटकों को बर्ड वॉचिंग के साथ-साथ प्रकृति के प्रति जागरूक भी करेंगे। 

यह परियोजना इनकम शेयरिंग मॉडल पर आधारित होगी जिससे स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि होगी।लाल चंद कटारुचक्क ने बताया कि तलवाड़ा के समीप स्थित रॉक गार्डन (2-3 कि.मी.) पहले से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। यह नया कैंप पर्यटन को और भी गति देगा।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लगातार जन हितैषी फैसले लेकर  राज्य का सर्वांगीण विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर ज़िले में ही चौहाल डैम, मैली डैम, थाना डैम व पठानकोट के धार इलाके में ईको टूरिज्म के तौर पर प्रफुल्लित किया गया है और आने वाले समय में राज्य को ईको टूरिज्म के और प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे।

इस अवसर पर विधायक करमबीर सिंह घुम्मण ने तलवाड़ा  क्षेत्र में इस प्रोटेक्ट को शुरू करने के लिए कैबिनेट मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इलाके की लोगों की लंबे समय से मांग थी कि 'हवा महल' को पर्यटन के तौर पर विकसित किया जाए, जिसकी शुरुआत आज हो गई है।

इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन पाल धरमिंदर शर्मा, वनपाल, नॉर्थ सर्कल डॉ. संजीव कुमार तिवारी, वन मंडल अधिकारी अंजन सिंह, तलवाड़ा-2 रेंज, वन मंडल अधिकारी होशियारपुर अमनीत सिंह व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Karambir Singh Ghuman , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD