Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. मनसुख मंडाविया ने एनडीटीएल, नई दिल्ली में एथलीट पासपोर्ट प्रबंधन इकाई का उद्घाटन किया

एपीएमयू ग्लोबल साउथ के लिए समर्थन का प्रकाश स्तंभ बन सकता है : डॉ. मनसुख मांडविया

Mansukh Mandaviya, Dr Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party, Athlete Passport Management Unit, APMU, National Dope Testing Laboratory, NDTL
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Apr 2025

Last updated on: Apr 17, 2025, 18:12 IST

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (एनडीटीएल) में एथलीट पासपोर्ट प्रबंधन इकाई (एपीएमयू) का उद्घाटन किया। यह पहल राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर स्वच्छ और पारदर्शी खेल कार्यप्रणाली को प्रोत्साहन देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराती है।

डॉ. मांडविया ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा, "एपीएमयू डोपिंग के खिलाफ भारत की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण चरण है, जो एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट (एबीपी) प्रणाली के माध्यम से एथलीट बायोलॉजिकल प्रोफाइल की अनुदैर्ध्य ट्रैकिंग को सक्षम बनाता है। 

यह अभिनव प्रणाली डोपिंग प्रारुप का पता लगाने और अनुचित कार्यप्रणाली की पहचान कर खेलों की निष्पक्षता सुनिश्चित करने में सहायता करेगा।" डॉ. मनसुख मांडविया ने एपीएमयू को ग्लोबल साउथ के लिए समर्थन का प्रतीक बताते हुए कहा कि इससे हमारे पड़ोसी देशों को सहायता मिलेगी, जिनके पास ऐसी प्रणाली स्थापित करने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। 

उन्होंने कहा, "ज्ञान और साधन साझा कर भारत इन देशों को उनके खेलों को अनुचित प्रथाओं से दूर रखने में सहायता कर सकता है। इस तरह की पहल एकजुटता की भावना को रेखांकित करती है और ग्लोबल साउथ में खेल समग्रता को सशक्त करने में योगदान देती है।"

डॉ. मांडविया ने क्षेत्रीय सहयोग की संभावनाओं पर बल दिया और एपीएमयू द्वारा विशेषज्ञता और संसाधनों को साझा करके पड़ोसी देशों को सहायता प्रदान करने की भारत की तत्परता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डोपिंग पर प्रारंभिक शिक्षा के लिए खेल महासंघों, संगठनों, विश्वविद्यालयों और संस्थानों की अधिक भागीदारी और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान शुरू करने की आवश्यकता है। 

इसके अलावा, उन्होंने उल्लेख किया कि प्रयोगशालाओं में काम करने वाले वैज्ञानिक विभिन्न स्कूलों/विश्वविद्यालयों के छात्रों को डोपिंग के संबंध में जानकारी दे सकते हैं ताकि छात्रों को डोपिंग के बारे में संवेदनशील बनाया जाए। विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (वाडा) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एनडीटीएल के एपीएमयू को बनाया गया है। 

इससे वैश्विक स्तर पर डोपिंग निरोधक कार्यक्रम को बल मिलेगा। समय-समय पर रक्त और स्टेरॉयड प्रोफाइल जैसे मापदंडों पर निगरानी रखने से, यह इकाई निर्विकार एथलीटों की विश्वसनीयता की रक्षा करेगी और साथ ही खेलों में समान अवसर सुनिश्चित करेगी।

उल्लेखनीय है कि यह भारत में स्थापित दुनिया की 17 वीं एथलीट पासपोर्ट प्रबंधन इकाई है। यह एथलीटों के बॉयोलोजिकल पासपोर्ट की निगरानी और प्रबंधन के लिए एक विशेष संस्था होगी। भारत के अंतर्राष्ट्रीय खेल मंच पर उत्कृष्टता हासिल करने के मद्देनजर एथलीट पासपोर्ट प्रबंधन इकाई खेलों में निष्पक्षता और समग्रता बनाए रखने के लिए देश की दृढ़ प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है और संपूर्ण विश्व में नैतिक खेल प्रथाओं के लिए एक मानक भी स्थापित करती है।

कार्यक्रम में खेल सचिव श्रीमती सुजाता चतुर्वेदी, संयुक्त सचिव (खेल) श्री कुणाल, प्रख्यात वैज्ञानिकों सहित युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अधिकारी और एनडीटीएल के निदेशक एवं सीईओ (प्रभारी) प्रो. (डॉ.) पीएल साहू भी उपस्थित थे।

पृष्ठभूमि:

"एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट" की अवधारणा तब सामने आई जब वैज्ञानिकों ने डोपिंग का पता लगाने के प्रारुप में रक्त मार्करों की निगरानी की पहचान की। हितधारकों और चिकित्सा विशेषज्ञों से जानकारी के साथ, विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (वाडा) ने इस विचार को परिष्कृत और मानकीकृत किया, जिसके परिणामस्वरूप एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट (एबीपी) की शुरूआत हुई।

जैविक पासपोर्ट एक इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज़ है जो समय के साथ एथलीट के जैविक मार्करों पर आंकड़े संकलित करता है। रक्त मापदंडों, हार्मोनल स्तरों और अन्य शारीरिक मार्करों को ट्रैक करके, एपीएमयू प्रतिबंधित पदार्थों की सीधे पहचान किए बिना डोपिंग के संकेत देने वाली किसी भी विसंगति या प्रवृत्ति की पहचान कर सकता है।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party , Athlete Passport Management Unit , APMU , National Dope Testing Laboratory , NDTL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD