Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सी.आर. पाटिल ने डब्ल्यूआईआई समीक्षा बैठक में गंगा जैव विविधता डैशबोर्ड और मगरमच्छ संरक्षण योजना का शुभारंभ किया

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने अपनी पहल के तहत विकसित ज्ञान उत्पादों की एक श्रृंखला जारी की

CR Paatil, Chandrakant Raghunath Paatil, Union Minister for Jal Shakti , BJP, Bharatiya Janata Party, Wildlife Institute of India, WII, National Mission for Clean Ganga, NMCG
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Apr 2025

Last updated on: Apr 17, 2025, 17:22 IST

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल की अध्‍यक्षता में नई दिल्ली में भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) द्वारा कार्यान्वित और जल शक्ति मंत्रालय द्वारा समर्थित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई जिसमें मंत्रालय और भारतीय वन्यजीव संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

श्री पाटिल ने जलीय जैव विविधता को पुनर्स्‍थापित करने, नदियों की साफ-सफाई और रख-रखाव, स्थानीय क्षमता वर्धन और जल संरक्षण में समुदायों को शामिल करने के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) और भारतीय वन्यजीव संस्थान के कार्यों की सराहना की। 

उन्होंने नदी बेसिन (वह क्षेत्र जहां से वर्षा का पानी और अन्य जल स्रोत नदी और उसकी सहायक नदियों के माध्यम से एक बड़े जलस्रोत में मिलती है) में चलाए गए व्‍यापक सामुदायिक संपर्क गतिविधियां और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के प्रभाव और जन जागरूकता पहल में भारतीय वन्यजीव संस्थान की भूमिका खास तौर पर गंगा प्रहरियों को शामिल करके की पहल की सराहना की। 

उन्होंने स्वयंसेवकों के साथ निरंतर जुड़ाव मजबूत करने के लिए गंगा प्रहरी सम्मेलन आयोजित करने का भी सुझाव दिया और नदियों में मगरमच्छ पर केंद्रित नई संरक्षण पहल के उपाय तलाशने का आह्वान किया। कार्यक्रम में श्री पाटिल ने इन विशिष्‍ट पहल के तहत जुटाई गई जानकारी और कौशल पर आधारित ज्ञान उत्पाद भी जारी किए। 

इनमें हाइड्रोफाइट्स: ग्रीन लंग्स ऑफ गंगा खंड I और II तथा स्‍वच्‍छ जल के मैक्रोफौना जैविक नमूनों के संग्रह, भंडारण और परिवहन के नियमावली शामिल हैं। ये प्रकाशन मंत्रालय के जैव विविधता संरक्षण प्रयासों के सुदृढ़ वैज्ञानिक आधार और व्यावहारिक प्रासंगिकता को दर्शाते हैं।

समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत भारतीय वन्‍यजीव संस्‍थान द्वारा आरंभ की गई संरचित और बहुविषयक संरक्षण योजना की भी चर्चा की गई जिसका मुख्य उद्देश्य छह-आयामी दृष्टिकोण गंगा नदी के लिए विज्ञान-आधारित जलीय प्रजाति संरक्षण नीति स्थापित करना, समर्पित संरक्षण निगरानी केंद्र बनाना, जलीय प्रजातियों को पुनर्स्‍थापित करने की योजना, संस्थागत क्षमता निर्माण, बचाव और पुनर्वास केंद्र स्थापित करना, समुदाय-आधारित संरक्षण कार्यक्रम आरंभ करना और जैव विविधता संरक्षण से संबंधित जानकारी का प्रसार शामिल है।

बैठक में जल शक्ति मंत्रालय और भारतीय वन्‍यजीव संस्‍थान के अंतर्गत विकसित डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म - सूचना डैशबोर्ड www.rivres.in का भी शुभारंभ किया गया जो उल्‍लेखनीय है। डैशबोर्ड - गंगा एक्वालाइफ़ संरक्षण निगरानी केंद्र/राष्ट्रीय नदी अनुसंधान केंद्र के हिस्से के तौर पर एक व्यापक डिजिटल हब के रूप में कार्य करता है जो गंगा, बराक, महानदी, नर्मदा, गोदावरी, कावेरी और पंबा सहित प्रमुख भारतीय नदियों में पारिस्थितिकी जानकारी, संरक्षण संबंधी केस स्टडी और भौतिक संरचना, जैव विविधता और सामुदायिक सहभागिता गतिविधियों की जानकारी प्रदान करता है।

इस संरक्षण मॉडल का आधार सामुदायिक सहभागिता है। इसमें वन अधिकारी, पशु चिकित्सक, स्कूली शिक्षक, राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक और स्थानीय समुदाय सहित हजारों हितधारक शामिल हैं जिन्‍हें 130 से अधिक क्षमता-वर्धन कार्यक्रमों द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। अग्रिम पंक्ति के संरक्षण स्वयंसेवकों के रूप में कार्य करने के लिए 5,000 से अधिक गंगा प्रहरी हैं जिनमें कई महिलाएं हैं। उनकी भागीदारी से जैव विविधता निगरानी बढ़ी है, बचाव कार्यों में सुदृढ़ता आई है और स्थानीय प्रबंधन बेहतर हुआ है। जीपीएस-सक्षम डेटा संग्रह, सोनार-आधारित गहराई की जानकारी और पारिस्थितिकी निगरानी ऐप जैसी उन्नत तकनीकों द्वारा देश की 22 नदियों में 12,000 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में व्‍यापक नदी सर्वेक्षण किया गया। 

इसी क्रम में डॉल्फिन परियोजना आरंभ की गई, जिसका उद्देश्य डॉल्फ़िन और उनके रहने के स्‍थान को संरक्षित करना और इको-टूरिज्म और अन्य पहल द्वारा स्थानीय आजीविका प्रयासों को मदद पहुंचाना है। समीक्षा बैठक धन्यवाद प्रस्ताव और जल शक्ति मंत्रालय तथा भारतीय वन्यजीव संस्थान के बीच निरंतर साझेदारी द्वारा डेटा-संचालित, समावेशी और निरंतर जल स्‍वच्‍छता पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण प्रयासों को आगे बढ़ाने की नई प्रतिबद्धता के साथ सम्‍पन्‍न हुई।

 

Tags: CR Paatil , Chandrakant Raghunath Paatil , Union Minister for Jal Shakti , BJP , Bharatiya Janata Party , Wildlife Institute of India , WII , National Mission for Clean Ganga , NMCG

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD