Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

डिजिटल सुरक्षा का संदेश देते हुए भारत सरकार के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

सरस, संचार साथी और सरल संचार ऐप के बारे में किया गया जागरूक

Akshay Gupta, Awareness Program on Sanchar Saathi App, Telecom Outreach Program, Communication Account Punjab, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 16 Apr 2025

Last updated on: Apr 17, 2025, 15:34 IST

भारत सरकार के संचार मंत्रालय, दूरसंचार विभाग नई दिल्ली के नोडल कार्यालय संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय, दूरसंचार पंजाब सर्किल, चंडीगढ़ ने बुधवार को जालंधर में वायरलेस मॉनिटरिंग स्टेशन कार्यालय जालंधर- होशियारपुर रोड राष्ट्रीय राजमार्ग 70 जालंधर, पंजाब में संचार साथी ऐप के विषय पर जागरूकता कार्यक्रम और दूरसंचार आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया।

सेमिनार की शुरुआत संचार लेखा नियंत्रक पंजाब सर्कल कार्यालय के उपनियंत्रक श्री अक्षय गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। सेमिनार में सीसीए पंजाब चंडीगढ़ कार्यालय और वायरलेस मॉनिटरिंग स्टेशन जालंधर के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

उद्घाटन भाषण में श्री अक्षय गुप्ता ने बताया कि संचार नियंत्रक पंजाब सर्कल कार्यालय ने इस सेमिनार को “संचार साथी ऐप पर जागरूकता कार्यक्रम" और "दूर संचार आउटरीच कार्यक्रम" के रूप में आयोजित किया है । उपनियंत्रक श्री अक्षय गुप्ता ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य मोबाइल उपभोक्ताओं को उनकी डिजिटल सुरक्षा बढ़ाने के लिए जागरूक और सशक्त बनाना है।

तथा साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ सुरक्षा और इन खतरों का मुकाबला करने के लिए इस संबंध में सरकार की परियोजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। साइबर सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिस में दूर संचार क्षेत्र में नवीनतम साइबर खतरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। 

साइबर खतरों से निपटने के लिए दूर संचार विभाग के विभिन्न पोर्टलों जैसे कि सरस, संचार साथी, सरल संचार आदि के बारे में भी बताया गया। आमंत्रितों में मुख्य रूप से दूर संचार सेवा प्रदाता, इंटरनेट सेवा प्रदाता, वर्चुअल नेटवर्क ऑपरेटर और पंजाब राज्य में विभाग के पेन्शनर्स एवं पारिवारिक पेन्शनर्स ने अपनी उपस्तिथि दर्ज की।

सेमिनार के दौरान, मुख्य रूप से पंजाब राज्य में दूर संचार सेवा प्रदाताओं, इंटरनेट सेवा प्रदाताओं , वर्चुअल नेटवर्क ऑपरेटरों, पेन्शनर्स एवं पारिवारिक पेन्शनर्स के नेताओं को दूरसंचार विभाग के विभिन्न वेब पोर्टल यानी संचार साथी और साइबर सुरक्षा के बारे में शिक्षित और जागरूक करने पर ज़ोर दिया गया। सेमिनार को अधिक सुलभ और उपयोगी बनाने के लिए एक वार्तालाप सत्र का भी आयोजन किया गया।

संचार नियंत्रक पंजाब सर्कल, चंडीगढ़ कार्यालय ने पेन्शनर्स एवं पारिवारिक पेन्शनर्स की सुविधा के लिए एक कैंप का आयोजन भी किया गया। कैंप में विभाग के पेन्शनर्स एवं पारिवारिक पेन्शनर्स ने अपने जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाए तथा सेमिनार का भी लाभ उठाया |

 

Tags: Akshay Gupta , Awareness Program on Sanchar Saathi App , Telecom Outreach Program , Communication Account Punjab , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD