Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

नौजवानों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं : भगवंत सिंह मान

डाइट संगरूर में नवनिर्मित ऑडिटोरियम किया जनता को समर्पित

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sangrur, Narinder Kaur Bharaj
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 15 Apr 2025

Last updated on: Apr 16, 2025, 12:07 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य के नौजवानों को विभिन्न मंच प्रदान करके उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार ठोस प्रयास कर रही है।  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में नवनिर्मित ऑडिटोरियम को जनता को समर्पित करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए यह उत्कृष्ट संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 

उन्होंने कहा कि 1993 में संगरूर में स्थापित डाइट ने नौजवानों के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने में प्रमुख भूमिका निभाई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट नमूना यह 400 सीटों वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम 4.16 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। यह ऑडिटोरियम प्रोजेक्टर, एयर कंडीशनर और अन्य तकनीकों सहित आधुनिक तकनीकी उपकरणों से सुसज्जित है।  

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि शानदार डिजाइन वाले इस ऑडिटोरियम का उपयोग लोग तर्कसंगत तरीके से कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पहले ऐसे अत्याधुनिक ऑडिटोरियम केवल विदेशों में बनते थे, लेकिन अब राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से ऐसे शानदार ऑडिटोरियम यहां भी बन रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस ऑडिटोरियम का उपयोग वर्कशॉप, सेमिनार और अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए किया जाएगा, जिससे नौजवानों को प्रशिक्षण देने में मदद मिलेगी। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह छात्रों को बेहतर मंच प्रदान करेगा, जिससे नौजवान जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल करने में सक्षम होंगे।  मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नौजवानों में हर क्षेत्र में सफलता हासिल करने का जन्मजात गुण है और इनकी क्षमता का उचित उपयोग जरूर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नौजवान और छात्र एक जहाज की तरह हैं और राज्य सरकार उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए लॉन्च पैड प्रदान करेगी। भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक पंजाब के छात्र अपने मनचाहे लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते, तब तक वे आराम से नहीं बैठेंगे।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में बड़ी सफलता हासिल करने के बाद भी नौजवानों को जमीन से जुड़े रहना चाहिए और मेहनत में विश्वास रखना चाहिए, क्योंकि सफलता की एकमात्र कुंजी मेहनत है। उन्होंने नौजवानों को राज्य में ही कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया, क्योंकि पंजाब की धरती पर तरक्की और खुशहाली की असीम संभावनाएं हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के विकास और लोगों की खुशहाली को गति देने के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sangrur , Narinder Kaur Bharaj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD