Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रताप बाजवा के खिलाफ ‘आप’ का हल्ला-बोल! हजारों वॉलंटियर्स ने किया जमकर प्रदर्शन

'आप' कार्यकर्ताओं ने “कांग्रेस का हाथ आतंकवादियों के साथ” के नाम से तख्तियां पकड़ बाजवा के खिलाफ खोला मोर्चा

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Dr Ravjot Singh, Jaswant Singh Gajjanmajra, Kulwant Singh, Jagroop Singh Sekhwan, Harchand Singh Barsat, Ranjot Hadana, Amandeep Singh Mohie, Neel Garg, Govindar Mittal, Vineet Verma, Parminder Singh Goldy, Prabhjot Kaur, Karamjit Kaur, Vicky Ghannaur, Protest, Agitation, Demonstration
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Apr 2025

Last updated on: Apr 16, 2025, 12:03 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने आज मोहाली में कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा के ग्रेनेड वाले भड़काऊ बयान के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया और बाजवा के बयान को पंजाब की शांति और सद्भाव को नुकसान पहुंचने वाला बताया। 'आप' पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और डॉ. बलबीर सिंह के साथ विरोध प्रदर्शन में कई वरिष्ठ पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और प्रताप बाजवा की सख्त निंदा की।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने बाजवा पर निशाना साधा और कहा, "पंजाब में 50 ग्रेनेड आने के बाजवा के बेबुनियाद दावे, दहशत पैदा करने और आप सरकार द्वारा बहाल की जा रही शांति को भंग करने का एक प्रयास है। अगर बाजवा के पास विश्वसनीय जानकारी है, तो वह इसे पंजाब पुलिस के साथ क्यों नहीं साझा कर रहे हैं? इसके बजाय, वह राजनीतिक लाभ के लिए डर फैला रहे हैं।

अरोड़ा ने बाजवा के सामने दो स्पष्ट विकल्प रखे। पहला कि अपनी सूचना का स्रोत पुलिस को बताएं और दूसरा, अगर बात झूठी है तो पंजाब के लोगों से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि यदि उनके दावे सही होंगे तो उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर तुरंत रद्द की जाएगी। अगर जानकारी गलत निकली तो उनपर कारवाई की जानी चाहिए।

अरोड़ा ने अधिकारियों के साथ सहयोग करने से इनकार करने के लिए बाजवा की आलोचना की और उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाया। अरोड़ा ने कहा, "यदि बाजवा अपने दावों को प्रमाणित नहीं कर पाते हैं, तो इससे उनके इरादों पर बेहद गंभीर संदेह पैदा होता है। पंजाब की खुफिया एजेंसियों के प्रति जनता के विश्वास को कम करने का प्रयास करके वह उन ताकतों का समर्थन कर रहे हैं जो राज्य को अस्थिर करना चाहते हैं।"

पार्टी नेता और मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने बाजवा के बयान को एक साजिश बताया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस नेता आप सरकार द्वारा पंजाब की तरक्की के लिए किए जा रहे कामों को पचा नहीं पा रहे हैं, इसलिए वे अशांति पैदा करने की साजिश कर रहे हैं। बाजवा की टिप्पणी उनकी हताशा और निराशा को दर्शाती है।"

डॉ. रवजोत सिंह और डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि आप सरकार ने नशा, भ्रष्टाचार और गैंगस्टरों को खत्म करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जो पिछली सरकारों के दौरान बड़े पैमाने पर व्याप्त थे। डॉ. बलबीर ने कहा, "कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल पंजाब की समस्याओं के लिए जिम्मेदार है और अब वे राज्य की प्रगति को पटरी से उतारने के लिए एकजुट हो गए हैं।"

आप नेताओं ने घोषणा की कि यदि बाजवा पुलिस को सहयोग नहीं करते या माफी नहीं मांगते तो आम आदमी पार्टी अपना विरोध प्रदर्शन तेज करेगी और उनके आवास की ओर मार्च करेगी।आप नेताओं ने पंजाब की शांति और सद्भाव की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और सभी राजनीतिक नेताओं से जिम्मेदारी से काम करने का आग्रह किया। अरोड़ा ने कहा, "पंजाब ने काफी कुछ झेला है। 

इसलिए इतनी कड़ी मेहनत और वर्षों के संघर्ष के बाद अर्जित इस शांति को हम किसी भी कीमत पर भंग नहीं होने देंगे।"विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा, कुलवंत सिंह, आप पंजाब के महासचिव जगरूप सिंह सेखवां, हरचंद सिंह बरसट, आप नेता रणजोत हडाना, अमनदीप सिंह मोही, नील गर्ग, गोविंदर मित्तल, विनीत वर्मा, परमिंदर गोल्डी, प्रभजोत कौर, करमजीत कौर, विक्की घनौर और सैकड़ों आप कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr Ravjot Singh , Jaswant Singh Gajjanmajra , Kulwant Singh , Jagroop Singh Sekhwan , Harchand Singh Barsat , Ranjot Hadana , Amandeep Singh Mohie , Neel Garg , Govindar Mittal , Vineet Verma , Parminder Singh Goldy , Prabhjot Kaur , Karamjit Kaur , Vicky Ghannaur , Protest , Agitation , Demonstration

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD