Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

जन कल्याण कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहना ही बाबा साहिब को सच्ची श्रद्धांजलि : डा. हिमांशु अग्रवाल

बाबा साहिब की जयंती पर जिला प्रशासकीय काम्प्लेक्स में श्रद्धा के फूल अर्पित किए

Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar, Dr BR Ambedkar, Dr Bhim Rao Ambedkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 14 Apr 2025

Last updated on: Apr 15, 2025, 13:56 IST

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर जिला प्रशासकीय परिसर, जालंधर में बाबा साहिब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) जसबीर सिंह व कार्यालय स्टाफ उपस्थित थे।

डिप्टी कमिश्नर ने भारत रत्न डाॅ.बी.आर.अंबेडकर को पूरी मानवता का महान नेता बताते कहा कि बाबा साहिब ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया और समतामूलक समाज पर आधारित विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का संविधान दिया। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि आदर्श समाज बनाने के लिए हम सभी को बाबा साहिब के दर्शन और शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने की जरूरत है। 

उन्होंने आगे कहा कि डा.अंबेडकर ने हमारे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उनका योगदान इतना महान है कि सदियों बाद भी उन्हें दुनिया भर में याद किया जाएगा। डा.अग्रवाल ने यह भी कहा कि इस महान राष्ट्रनायक का जीवन और दर्शन लोगों को देश और उसके नागरिकों की निस्वार्थ सेवा करने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। 

उन्होंने कहा कि डा.अंबेडकर किसी एक समुदाय या समाज के वर्ग के नेता नहीं थे, बल्कि समस्त मानवता के नेता थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए अथक प्रयास किया और सबसे बढ़कर, वे महिला सशक्तिकरण के सच्चे समर्थक थे।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि भले ही डा.अंबेडकर एक साधारण परिवार से थे, लेकिन उनके असाधारण योगदान ने उन्हें वैश्विक शख्सियत बना दिया। उपायुक्त ने आगे कहा कि भारतीय संविधान डा.अंबेडकर की कड़ी मेहनत, लगन और दूरदर्शिता का परिणाम है। 

उन्होंने कहा कि संविधान  तैयार करने के साथ-साथ डा.अंबेडकर ने भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर ने जीवनभर लोगों के कल्याण के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब ने भारतीय संविधान का निर्माण करते हुए देश के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित किया। 

उन्होंने कहा कि बाबा साहिब के सपनों का समाज बनाने के लिए हम सभी को गरीबों और कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए। उन्होंने अपील की कि आदर्श समाज बनाने के लिए बाबा साहिब के जीवन और दर्शन को अपनाना चाहिए तथा जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

इस अवसर पर कर्मचारियों ने भारत रत्न डा. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित भी किए और बाबा साहिब के बताए मार्ग पर चलते हुए हर समय जन कल्याण के लिए अधिक से अधिक योगदान दिया जाएगा।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Dr BR Ambedkar , Dr Bhim Rao Ambedkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD