Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरियाणा का बिना खर्ची-बिना पर्ची सरकारी नौकरी देने का ट्रैक रिकॉर्ड अद्भुत : नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की सराहना

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Nayab Singh Saini,Chief Minister of Haryana, Hisar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

हिसार , 14 Apr 2025

Last updated on: Apr 14, 2025, 17:28 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गरीब कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। 2014 से पहले हरियाणा में सरकारी नौकरियों की क्या हालत थी यह किसी से छुपा नहीं है और कांग्रेस की इस बीमारी का इलाज हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने बखूबी किया है। 

बिना खर्ची-बिना पर्ची के सरकारी नौकरी देने का ट्रैक रिकॉर्ड हरियाणा का अद्भुत है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि उन्हें विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हरियाणा में ऐसी साथी सरकार मिली है। प्रधानमंत्री सोमवार को महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट हिसार पर हवाई सेवाओं का शुभारंभ व टर्मिनल-2 का शिलान्यास करने उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि नायब सरकार ने अपने पहले कार्यभार संभालने के दौरान ही एक साथ 25000 योग्य युवाओं को सरकारी रोजगार से जोडते हुए पारदर्शिता का सार्थक कदम बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी की सरकार आने वाले वर्षों में भी  हजारों नई नौकरियों का रोड मैप बनाकर चल रही है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा वह प्रदेश है जहां युवा सेवा में जाकर देश की सीमाओं की रक्षा करता है लेकिन कांग्रेस सरकार ने वन रैंक वन पेंशन मामले में देश के साथ धोखा करने का काम किया था। भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद पूरे देश में वन रैंक वन पेंशन योजना लागू की। 

उन्होंने कहा कि अब तक हरियाणा के वन रैंक वन पेंशन के तहत 13500 करोड़ रुपए की राशि जारी की जा चुकी है। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देगा और हरियाणा की मिट्टी की खुशबू इसी प्रकार दुनिया भर में महक बिखेरती रहेगी। 

प्रधानमंत्री ने ठेठ हरियाणा लहजे में की संबोधन की शुरुआत 

मुख्य मंच पर पहुंचने पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पूर्ण रूप से हरियाणवी शैली में जनसमूह से सीधा संवाद किया। उन्होंने हरियाणवी बोली में कहा- म्हारै हरियाणा के धाकड़ लोगां नै राम-राम, ठाढ़े जवान, ठाढ़े खिलाड़ी, ठाढा भाईचारा-यो सै हरियाणा की पहचान। 

यह सुनकर पूरे पांडाल ने प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत तालियां बजाकर किया। उन्होंने हरियाणा के धाकड़ लोगों को राम-राम करते हुए लावणी के अति व्यस्त समय में भारी जनसंख्या में आने के लिए सभी का धन्यवाद भी व्यक्त किया।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Nayab Singh Saini , Chief Minister of Haryana , Hisar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD