Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस ने समुद्री सीमा के पास रात भर की कार्रवाई में 1,800 करोड़ रुपये मूल्य की 300 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की

Military, Indian Coast Guard, ICG, Gujarat Anti Terrorist Squad, Gujarat ATS, International Maritime Boundary Line, IMBL
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुजरात , 14 Apr 2025

Last updated on: Apr 14, 2025, 16:09 IST

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने 12-13 अप्रैल, 2025 को गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के साथ रात भर चले संयुक्त अभियान में लगभग 1,800 करोड़ रुपये मूल्य के 300 किलोग्राम से अधिक नशीला पदार्थ (मेथामफेटामाइन) जब्त किया।

गुजरात एटीएस से मिली पुष्ट सूचना के आधार पर, तटरक्षक क्षेत्र (पश्चिम) से एक आईसीजी जहाज, जो उत्तर महाराष्ट्र/दक्षिण गुजरात क्षेत्र में मल्टी-मिशन पर तैनात था, ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के निकट एक ट्रांसशिपमेंट प्रयास को रोक दिया। 

आईसीजी जहाज के निकट आने का एहसास होने पर, संदिग्ध नाव ने आईएमबीएल की ओर भागने से पहले अपने मादक पदार्थों की खेप को समुद्र में फेंक दिया। सतर्क आईसीजी जहाज ने संदिग्ध नाव का पीछा करते हुए फेंकी गई खेप को बरामद करने के लिए तुरंत अपनी समुद्री नाव को रवाना किया।

आईएमबीएल की निकटता और इसकी पहचान के समय आईसीजी जहाज और नाव के बीच प्रारंभिक दूरी के चलते अपराधी को कुछ ही समय में आईएमबीएल को पार करने से पहले अवरोधन से बचने में मदद मिली। सीमा पार होने के कारण ज्यादा आगे तक पीछा नहीं किया जा सका और आईसीजी जहाज संदिग्ध नाव को पकड़ नहीं सका। 

इस बीच, एक समुद्री नाव में आईसीजी टीम ने कठिन रात के हालात में गहन खोज के बाद, समुद्र में फेंके गए मादक पदार्थों की बड़ी मात्रा को बरामद किया। जब्त किए गए नशीले पदार्थों को आगे की जांच के लिए आईसीजी जहाज द्वारा पोरबंदर लाया गया है। आईसीजी और गुजरात एटीएस के संयुक्त अभियान से राष्ट्रीय उद्देश्यों के लिए तालमेल की पुष्टि होती है, जिसके कारण हाल के वर्षों में 13 ऐसे सफल कानून प्रवर्तन अभियान हुए हैं।

 

Tags: Military , Indian Coast Guard , ICG , Gujarat Anti Terrorist Squad , Gujarat ATS , International Maritime Boundary Line , IMBL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD