Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एम्स भुवनेश्वर में अत्याधुनिक केंद्रीय अनुसंधान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया

मल्टीयूटिलिटी गैस्ट्रोनॉमी ब्लॉक की आधारशिला रखी

Jagat Prakash Nadda, JP Nadda, BJP, Bharatiya Janata Party, AIIMS Bhubaneswar,Central Research Laboratory, Bhubaneswar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 12 Apr 2025

Last updated on: Apr 14, 2025, 11:51 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज एम्स भुवनेश्वर में केंद्रीय अनुसंधान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया, जो संस्थान की विकास और उत्कृष्टता की यात्रा में एक और अहम पड़ाव था। उन्होंने इस अवसर पर मल्टीयूटिलिटी (गैस्ट्रोनॉमी) ब्लॉक की आधारशिला भी रखी।

अत्याधुनिक केंद्रीय अनुसंधान प्रयोगशाला सुविधा एक परिवर्तनकारी पहल है, जिसका मकसद अत्याधुनिक चिकित्सा अनुसंधान को आगे बढ़ाना और नवाचार को बढ़ावा देना है। यह सुविधा डॉक्टरों, शोधकर्ताओं और विद्वानों को प्रभावशाली स्वास्थ्य सेवाएं विकसित करने और एम्स भुवनेश्वर को देश के प्रमुख चिकित्सा अनुसंधान केंद्रों की श्रेणी में लाने के लिए तैयार है।

मल्टीयूटिलिटी (गैस्ट्रोनॉमी) ब्लॉक एक आधुनिक बुनियादी ढांचा परियोजना है, जिसे छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और आम जनता की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। यह ब्लॉक एक ही छत के नीचे ज़रुरी सुविधाएँ प्रदान करेगा, जिससे परिसर के भीतर परिचालन दक्षता और सामुदायिक जुड़ाव दोनों में इजाफा होगा।

स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटल परिवर्तन में योगदान देते हुए, केंद्रीय मंत्री ने एम्स भुवनेश्वर की संशोधित वेबसाइट को भी लॉन्च किया, जो रोगियों और आगंतुकों के लिए उपयोगकर्ता के अनुकूल सुविधाओं और एकीकृत सेवाओं से लैस है। वेबसाइट ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करती है और संस्थान की स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुँच में सुधार करती है।

इस यात्रा के दौरान, श्री नड्डा ने ईएचएस क्लिनिक और अमृत फार्मेसी का भी उद्घाटन किया, जिससे सभी के लिए ज़रुरी स्वास्थ्य सेवाओं और सस्ती दवाओं तक पहुंच और आसान होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही एम्स भुवनेश्वर में एक स्किन बैंक भी स्थापित किया जाएगा।केंद्रीय मंत्री द्वारा बर्न सेंटर का दौरा एक अहम कदम था, जो पूर्वी भारत में अपनी तरह की एक अनूठी सुविधा है, जो पहले से ही गंभीर देखभाल के क्षेत्र में बदलाव ला रही है। 

उन्होंने ओपीडी फ़ोयर, एकीकृत स्वास्थ्य और कल्याण क्लिनिक, रुमेटोलॉजी और जेरिएट्रिक क्लिनिक, नवजात गहन देखभाल इकाई (एनआईसीयू) में स्वच्छता प्रदर्शनी का भी दौरा किया और स्मृति उपवन में एक पौधा लगाया, जो हरियाली और स्वस्थ भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।इस यात्रा का समापन एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के साथ हुआ, जिसमें श्री नड्डा ने वहां जारी विकास परियोजनाओं का मूल्यांकन किया और मेडिकल छात्रों, सफाई कर्मचारियों और कर्मचारियों के साथ सीधे बातचीत की। 

इस मुलाकात ने स्वास्थ्य सेवा वितरण के प्रति सरकार के समावेशी दृष्टिकोण को दर्शाया।श्री नड्डा के साथ एम्स भुवनेश्वर की एक प्रतिष्ठित टीम भी थी, जिसमें एम्स भुवनेश्वर के अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) शैलेश कुमार,कार्यकारी निदेशक, प्रो. (डॉ.) आशुतोष विश्वास,डीन (शैक्षणिक) प्रो. (डॉ.) प्रशांत राघब मोहापात्रा,डीन (परीक्षा)प्रो. (डॉ.) सौभाग्य कुमार जेना,डीन (अनुसंधान)प्रो. (डॉ.) सत्यईत मिश्रा,डीडीए, लेफ्टिनेंट कर्नल अभिजीत सरकार,चिकित्सा अधीक्षकडॉ. दिलीप कुमार परिदा और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीश्री रस्मि रंजन सेठी शामिल थे।

इस मौके पर प्रो. (डॉ.) आशुतोष बिस्वास ने ज़ोर देकर कहा कि "केंद्रीय अनुसंधान प्रयोगशाला, विशेष रूप से पूर्वी क्षेत्र में वैज्ञानिक खोज और अनुवादात्मक अनुसंधान के लिए उत्प्रेरक होगी। यह अग्रणी उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सेवा परिणामों के लिए नए द्वार खोलेगी।" उन्होंने आगे कहा कि, "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा का अटूट समर्थन और मौजूदगी हमें स्वास्थ्य सेवा वितरण और नवाचार में उच्च मानक हासिल करने के लिए प्रेरित करती है।"

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , JP Nadda , BJP , Bharatiya Janata Party , AIIMS Bhubaneswar , Central Research Laboratory , Bhubaneswar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD