Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता ; मनोरंजन कालिया मामले में मुख्य आरोपी किया गिरफ्तार

हमले से जुड़े हैंडलरों, वित्तीय समर्थकों और विदेशी संबंधों को उजागर करने के लिए आगे की जांच जारी: डीजीपी गौरव यादव

Gaurav Yadav, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab, Dhanpreet Kaur, Jalandhar, Jalandhar Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 12 Apr 2025

Last updated on: Apr 13, 2025, 09:14 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने की मुहिम के दौरान जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के सहयोग से उत्तर प्रदेश (यूपी) के सैदुल अमीन को जोकि भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी था को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह जानकारी आज यहां डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। 

जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल की आधी रात को सेंट्रल टाउन जालंधर में वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर धमाका हुआ। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पंजाब में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए पाकिस्तान स्थित आईएसआई द्वारा एक बड़ी साजिश रची गई थी।यह सफलता इस मामले में शामिल दो स्थानीय सहयोगियों, सतीश उर्फ काका उर्फ लक्की, निवासी भारगो कैंप, जालंधर और हैरी, निवासी गढ़ा रोड, जालंधर की गिरफ्तारी के बाद सामने आई है, जिन्होंने आरोपी सैदुल अमीन को रसद सहायता प्रदान की थी। 

ग्रेनेड हमले की साजिश गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी जीशान अख्तर और पाकिस्तान स्थित आईएसआई-स्पांसर गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने रची थी, जबकि मामले में पाकिस्तान स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) की भूमिका की भी जांच की जा रही है।डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस कमिश्नर (सीपी) जालंधर धनप्रीत कौर के साथ जालंधर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आरोपी सैदुल अमीन, जो अमरोहा, यूपी का निवासी है, को कई राज्यों में छापेमारी के बाद दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। 

उन्होंने कहा, "यह गिरफ्तारी आतंकवादी नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में पंजाब पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के बीच मजबूत समन्वय का प्रमाण है।"डीजीपी ने बताया कि मौजूदा जांच के दौरान ग्रेनेड हमला करने वालों के वित्तीय संबंध भी सामने आए है, जिसमें हरियाणा के आरोपी अभिजोत की भूमिका भी सामने आई है, जिसे शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में हुई फायरिंग के बाद हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि आगे की जांच के लिए उसे जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। 

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इस हमले में शामिल हैंडलरों, वित्तीय समर्थकों और संभावित विदेशी कनेक्शनों को उजागर करने के लिए आगे की जांच जारी है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 27 दिनांक 8/4/2025 को भारतीय दंड संहिता की धारा 109, 324(3) और 61(2) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 3, जालंधर में दर्ज की गई है।

 

Tags: Gaurav Yadav , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab , Dhanpreet Kaur , Jalandhar , Jalandhar Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD