Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

"गांव चलो" अभियान के तहत पंचकूला के रामगढ़ गांव पहुंचे नायब सिंह सैनी

भगवान शिव के मंदिर में पूजा अर्चना कर चलाया स्वच्छता अभियान

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Gian Chand Gupta
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 12 Apr 2025

Last updated on: Apr 12, 2025, 18:59 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी "गांव चलो" अभियान के तहत शनिवार को जिला पंचकूला के गांव रामगढ़ की चौपाल में पंहुचे। मुख्यमंत्री ने यहां भगवान शिव के मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के सुख—समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने मंदिर में झाडू लगाकर साफ सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। 

उन्होंने प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की बधाई व शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने रामगढ़ के विकास के लिए 21 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि चुनाव हो या न हो, प्रदेश के प्रत्येक गांव में नेतागण जाकर लोगों का हालचाल जाने व ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करें। 

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षो में प्रदेश में विकास के द्वारा जो परिवर्तन आया है वो जनता के सामने है। विपक्ष के लोग सिर्फ चुनाव के समय ही गांव, कस्बे व शहर में जाकर लोगों से लुभावन वायदे कर उनके वोट हथियाने का प्रयास करते थे, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया है। आज प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार है तो विकास भी ट्रिपल गति से ही हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षो में प्रदेश की सड़कों का सरकार ने कायाकल्प किया है। आज रामगढ़ से सहारनपुर जाने में 45 मिनट लगते हैं। उन्होने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों में मुख्यमंत्री निवास पर लगभग डेढ़ लाख लोग उनसे आकर मिले और 75 हजार लोगों की समस्याओं का सरकार ने समाधान भी किया।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार की सोच थी कि प्रदेश में हर 20 किलोमीटर पर कॉलेज होगा, जिससे प्रदेश की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए ज्यादा दूर न जाना पड़े, ये सपना हमारी सरकार ने साकार किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा किसानों की सभी फसलों को एसएसपी पर खरीदा जा रहा है। 

इसके अलावा, किसानों की भलाई के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा किया जा रहा है। रेवाड़ी में एशिया की सबसे बडी सरसों तेल मील तथा कुरूक्षेत्र में सूरजमुखी किसानों के लिए बड़ी तेल मील बनाने की सरकार की मंशा है। इससे उस क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा।

इसके उपरांत, मुख्यमंत्री ने रामगढ़ गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे जानकारी ली। साथ ही उन्होंने सोलर आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचकर छोटी बच्चियों से बातचीत की और उन्हें चॉकलेट देकर आर्शीवाद दिया।

इस अवसर पर पंचकूला के महापौर श्री कुलभूषण गोयल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Gian Chand Gupta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD