Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

छात्राएं जीवन की चुनौतियों का संयम, धैर्य और विश्वास के साथ करें सामना - महीपाल ढांडा

दीक्षांत समारोह में स्नातक व स्नातकोत्तर में विभिन्न विषयों की 1232 छात्राओं को डिग्रियों से किया गया अलंकृत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक , 11 Apr 2025

Last updated on: Apr 11, 2025, 19:08 IST

हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत जीवन की चुनौतियों का संयम, धैर्य और विश्वास के साथ सामना करना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि छात्राएं अंतरआत्मा की आवाज सुनकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा आज रोहतक स्थित महिला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि छात्राओं व शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्राएं भारत की संस्कृति और सभ्यता से जुड़े महान विचारों के साथ विश्व कल्याण व विश्व शांति का संकल्प लेकर वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र तथा विश्व गुरू बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी स्वयं को आज के नागरिक मानते हुए समाज व देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लें। देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। देश की बेटी कल्पना चावला व सुनीता विलियम्स ने विश्व में भारत का लोहा मनवाया है।

शिक्षा मंत्री ने विभिन्न विषयों में डिग्री प्राप्त करने वाली सभी 1232 छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. दर्शना ने सभी छात्राओं को डिग्रियों से अलंकृत किया। शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा का महाविद्यालय परिसर पहुंचने पर एनसीसी की छात्राओं ने गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान किया।

इस दौरान कॉलेज का टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ भी उपस्थित रहा।

 

 

Tags: Mahipal Dhanda , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD