Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

शिक्षा क्रांति: हरजोत बैंस द्वारा सीमावर्ती जिलों अमृतसर और तरनतारन में 4.25 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

अमृतसर के सरकारी स्कूलों में 1.18 करोड़ रुपये और तरनतारन के स्कूलों में 3.07 करोड़ रुपये की परियोजनाएं जनता को समर्पित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर/तरनतारन , 09 Apr 2025

Last updated on: Apr 10, 2025, 16:55 IST

पंजाब के सरकारी स्कूलों में आधारभूत ढांचे को और सुदृढ़ करने और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने आज “शिक्षा क्रांति” पहल के तहत सीमावर्ती जिलों अमृतसर और तरनतारन के सरकारी स्कूलों में 4.25 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

सीमावर्ती क्षेत्र के स्कूलों के दौरे के दौरान स बैंस ने विधानसभा क्षेत्र राजासांसी के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बालिकाएं), टपियाला में 23.38 लाख रुपये की लागत से सात क्लासरूम और शौचालयों तथा सरकारी प्राइमरी स्कूल, टपियाला में 8.64 लाख रुपये की लागत से बने नए क्लासरूम व शौचालयों समेत कुल 32.02 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। 

इसके अतिरिक्त उन्होंने अटारी विधानसभा क्षेत्र के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल झीता कलां में 48.7 लाख रुपये की लागत से बने तीन क्लासरूम और सरकारी एलीमेंटरी स्कूल झीता कलां में 8.14 लाख रुपये की लागत से बने शौचालयों और चारदीवारी का उद्घाटन किया।शिक्षा मंत्री ने अमृतसर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बालिकाएं), महां सिंह गेट में दो क्लासरूम, बास्केटबॉल कोर्ट और शौचालय निर्माण के लिए 29.32 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की।

इससे पहले स हरजोत सिंह बैंस ने खेमकरण (तरनतारन) में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित सरकारी स्कूलों का दौरा किया, जहां स्मार्ट क्लासरूम, साइंस लैब और चारदीवारी सहित 3.07 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। सीमा से केवल 20 मीटर की दूरी पर स्थित गांव कलस, मस्तगढ़, महिंदी पुर, खेमकरण और वां तारा सिंह आदि गांवों में परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 7 अप्रैल को खटकड़ कलां की धरती से 'पंजाब शिक्षा क्रांति' की शुरुआत की गई। 

उन्होंने सरकारी स्कूल महिंदरपुर को 20 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा भी की।सरकार की प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए स बैंस ने कहा कि सरकारी स्कूलों के कायाकल्प के लिए 2000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के 2025-26 के बजट में कुल खर्च का 12 प्रतिशत शिक्षा के लिए आरक्षित किया गया है, जो कि राज्य के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी राशि शिक्षा के लिए तय की गई है। 

उन्होंने भरोसा दिलाया कि सीमावर्ती क्षेत्र के सभी स्कूलों को आधुनिक बुनियादी ढांचा और आवश्यक संख्या में शिक्षक उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में 300 से अधिक नए शिक्षक सीमावर्ती स्कूलों में तैनात किए जा चुके हैं।स हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि सीमा पार से नशे की आपूर्ति को रोकने के लिए शुरू किए गए ''युद्ध नशों  विरुद्ध'' मुहिम के तहत जंगी स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा रोकथाम में शिक्षा के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

शिक्षा क्रांति पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए स हरजोत बैंस ने कहा कि जब उनके पास सत्ता थी तो उन्होंने शिक्षा सुधार के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन अब जब आम घरों के बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लेकर डॉक्टर और इंजीनियर बन रहे हैं, तो उन्हें तकलीफ हो रही है।शिक्षा मंत्री ने कहा, "पंजाब की जनता शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव महसूस कर रही है और इस अभियान पर उंगली उठाने वालों को लोग स्वयं जवाब देंगे।"

उन्होंने बताया कि केवल विधानसभा क्षेत्र खेमकरण के सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे के विकास पर 35 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।इस अवसर पर खेमकरण के विधायक सरवन सिंह धुन्न ने सीमावर्ती क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के अपने चौथे दौरे पर पहुंचे शिक्षा मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि बेहतर सुविधाएं निश्चित रूप से विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल करेंगी।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Amritsar , Tarn Taran , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD