Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जेपी नड्डा ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों की 8वीं केंद्रीय संस्थान निकाय बैठक की अध्यक्षता की

एम्स दिल्ली द्वारा बनाए गए इंटर एम्स रेफरल पोर्टल का शुभारंभ किया गया

Jagat Prakash Nadda, JP Nadda, BJP, Bharatiya Janata Party, AIIMS Delhi, Anupriya Patel
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Apr 2025

Last updated on: Apr 09, 2025, 15:25 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों की 8वीं केंद्रीय संस्थान निकाय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत स्थापित नए एम्स के सभी अध्यक्षों और कार्यकारी निदेशकों के अलावा एम्स दिल्ली के संस्थान निकाय के सदस्यों ने भाग लिया। 

इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल; नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल; सांसद (लोकसभा) श्रीमती बांसुरी स्वराज; केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव डॉ राजीव बहल और आयुष सचिव डॉ वैद्य राजेश कोटेचा उपस्थित थे। 

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रताप राव जाधव ने बैठक में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। बैठक के दौरान एम्स को शिक्षण, नैदानिक ​​देखभाल और अनुसंधान में उत्कृष्टता संस्थान के रूप में विकसित करने से संबंधित विभिन्न एजेंडा मदों पर विस्तार से चर्चा की गई। 

यह ध्यान दिया गया कि योजना के अंतर्गत स्वीकृत 22 एम्स में से 18 एम्स कार्यान्वित हैं और ये संस्थान देश के वंचित और दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों को अत्याधुनिक, किफायती तृतीयक देखभाल स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एम्स दिल्ली द्वारा बनाए गए इंटर एम्स रेफरल पोर्टल का शुभारंभ किया। 

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सभी एम्स को एक समुदाय के रूप में एक साथ आना चाहिए और अच्छी कार्यप्रणालियों को साझा करते हुए एक-दूसरे से सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रक्रियाओं और परिणामों में गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को उचित मान्यता/प्रमाणन के माध्यम से सुनिश्चित किया जाना चाहिए तथा बेहतर प्रशासन और रोगी सुविधा के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा  कि सिद्धांतों में एकरूपता बनाए रखते हुए, प्रत्येक संस्थान से सर्वश्रेष्ठ प्राप्त करने के लिए संचालन में सरलता लाना आवश्यक है।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , JP Nadda , BJP , Bharatiya Janata Party , AIIMS Delhi , Anupriya Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD