Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

लाल चंद कटारूचक ने संगरूर समेत पंजाब के 7 जिलों के अधिकारियों के साथ गेहूं के खरीद प्रबंधों की समीक्षा बैठक की

पंजाब की अनाज मंडियां किसानों के स्वागत के लिए तैयार : लाल चंद कटारूचक

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Sandeep Rishi, DC Sangrur, Deputy Commissioner Sangrur, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 08 Apr 2025

Last updated on: Apr 08, 2025, 17:59 IST

पंजाब के खाद्य, सिविल आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने आज जिला प्रशासनिक परिसर में संगरूर जिले सहित पंजाब के 7 जिलों में गेहूं की खरीद के लिए किए गए प्रबंधों के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पूरे सीजन के दौरान किसी भी अनाज मंडी में किसान, आढ़ती, मजदूर समेत गेहूं की खरीद व्यवस्था से जुड़े किसी भी वर्ग को कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब की मंडियां अपनी उपज लेकर आने वाले किसानों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं और मंडियों में खरीद, लिफ्टिंग, लोडिंग, क्रेट और भुगतान संबंधी सभी जरूरी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि अधिकारियों की बैठक के दौरान मंडियों में की गई व्यवस्थाओं जैसे पेयजल, सफाई, प्रकाश व्यवस्था, शौचालयों की सफाई आदि के बारे में अच्छी फीडबैक मिली है तथा इस बार भी गेहूं खरीद सीजन बेहतरीन रहेगा। 

उन्होंने कहा कि इस वर्ष गेहूं की बंपर फसल होने की संभावना है और 124 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब ने 28,894 करोड़ रुपये की नकद ऋण सीमा (सीसीएल) की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि सीजन के दौरान करीब 8 लाख किसान अपनी उपज पंजाब की मंडियों में लेकर आएंगे, जिसके लिए 1864 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं और इसके अलावा 600 अस्थायी मंडियां भी स्थापित की गई हैं, जिनका जरूरत के अनुसार इस्तेमाल किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि बैसाखी के नजदीक राज्य की अनाज मंडियों में भरपूर फसल आनी शुरू हो जाएगी और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार मंडियों में आने वाली गेहूं के हर दाने की खरीद और 24 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने संगरूर, बठिंडा, मानसा, मलेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब, मुक्तसर साहिब और फाजिल्का जिलों के जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रकों, खाद्य आपूर्ति अधिकारियों और सरकारी खरीद एजेंसियों के जिला प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे बिना किसी वैध कारण के छुट्टी नहीं लेंगे ताकि किसानों को मंडियों में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में डिप्टी कमिश्नर संदीप ऋषि, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमित बांबी, एसपी नवरीत सिंह विर्क, एसडीएम चरणजोत सिंह वालिया, डिप्टी डायरेक्टर खाद्य एवं सिविल सप्लाई पटियाला, फरीदकोट और फिरोजपुर डिवीजन भी मौजूद थे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sandeep Rishi , DC Sangrur , Deputy Commissioner Sangrur , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD