Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

गुरपतवंत पन्नू जैसे कुछ विदेशी ताकतों को पंजाब की तरक्की नहीं हो रही बर्दाश्त- अशोक पाराशर पप्पी

कहा - पंजाब के लोग गुरपतवंत पन्नू जैसे लोगों की घटिया चालों को समझते हैं, लोग उसके झांसें में नहीं पड़ने वाले

Ashok Prashar Pappi, Ashok Prashar, Ludhiana, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Daljit Singh Grewal Bhola, Jeevan Singh Sangowal,Rajinder Pal Kaur Chhina
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 07 Apr 2025

Last updated on: Apr 07, 2025, 18:15 IST

खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत पन्नू द्वारा पिछले दिनों देश के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में की गई घटिया टिप्पणी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल रखा है। आप नेता लगातार पन्नू पर हमलावर हैं और पंजाब आने की चुनौती दे रहे हैं।

सोमवार को लुधियाना में आप विधायक अशोक पाराशर पप्पी, दलजीत सिंह ग्रेवाल (भोला), जीवन सिंह संगोवाल और राजिंदर पाल कौर छीना ने इस मुद्दे पर एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस मौके पर पार्टी नेता और मार्कफेड के चेयरमैन अमनदीप सिंह मोही और पार्टी नेता परमवीर सिंह भी मौजूद थे।

मीडिया को संबोधित करते हुए विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि देश से बाहर बैठे कुछ लोग और एजेंसियां पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने तीन साल के दौरान पंजाब में जो अद्भुत काम किया है, विदेशी ताकतों को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है। 

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब एक बार फिर रंगला पंजाब बन रहा है। 55 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने वाली यह पंजाब की पहली सरकार है। उन्होंने कहा कि यह गुरुओं-पीरों की धरती है। गुरपतवंत पन्नू अपने हिंसक बयानों से पंजाब का आपसी भाईचारा खराब करना चाहता है। 

लेकिन उसे पंजाब की संस्कृति के बारे में कुछ पता नहीं है। पंजाब के लोग इस तरह की घटिया चालों को समझते हैं। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। अब अगर कोई भी एजेंसी, कोई भी पार्टी या कोई भी व्यक्ति पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, तो उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी। 

बाहर बैठे लोगों के खिलाफ भी अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत भारत वापस लाकर कार्रवाई की जाएगी। आप विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला ने कहा कि जो भी पंजाब को बदनाम करने की कोशिश करेगा, आम आदमी पार्टी उसके खिलाफ डटकर खड़ी होगी। पंजाब पांच नदियों और गुरूओं- पीरों की भूमि है। यहां सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है। 

हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी धर्मों के लोग मिलकर रहते हैं। इसलिए यहां का माहौल खराब करने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर भी किसी एक जाति समुदाय या धर्म के नहीं हैं। वे पूरे देश के हैं। उन्होंने संविधान के माध्यम से सभी धर्मों के लोगों को समानता स्वतंत्रता समेत अनेक नागरिक अधिकार दिए। 

पंजाब के लोग तो उनका सबसे अधिक सम्मान करते हैं। पन्नू जैसे लोगों को उनके बारे में कुछ पता नहीं है‌। विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने कहा कि गुरपतवंत पन्नू जैसे लोगों की इह तरह के भड़काऊ बयानों से ही रोजी-रोटी चलती है। उसका काम ही यही है। वह अक्सर इस तरह की घटिया बयानबाजी करता रहता है।

सोंघोवाल ने कहा कि हम इस तरह की गीदड़ भभकी से डरने वाले लोग नहीं हैं। 14 तारीख को हम लोग बाबा साहब का जन्मदिन धूमधाम से मनाएंगे। आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेता झंडे और डंडे के साथ पूरे राज्य में बाबा साहब अंबेडकर की मूर्तियों की रखवाली करेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

 

Tags: Ashok Prashar Pappi , Ashok Prashar , Ludhiana , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Daljit Singh Grewal Bhola , Jeevan Singh Sangowal , Rajinder Pal Kaur Chhina

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD