Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गठबंधन की सरकार में घर बैठे मिलेंगी सुविधाएं : संजय

कालोनी वासियों को संबोधित करते हजकां नेता संजय कादियान।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (अरूण मित्तल)

पानीपत , 06 May 2014

Last updated on: May 06, 2014, 00:00 IST

हजकां प्रदेश सचिव संजय कादियान ने अपने जन सम्पर्क अभियान के तहत आज पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के न्यू विकास नगर और काबुल बाग कालोनी का दौरा किया। कालोनी वासियों की समस्याएं देखने व सुनने के बाद बोलते हुए कादियान ने कहा कि वह अपने जन सम्पर्क अभियान के दौरान यह देख रहे हैं कि हर जगह पर समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। कालोनियों में जहां सफाई, पीने की पानी , गंदे पानी की निकासी , गलियों व नालियों का निर्माण नहीं होने से लोग परेशान हैं ही साथ में बिजली की सुविधा पैसे देने के बावजूद भी नहीं मिल पा रही है लोगों ने बिजली के कन्कशैन के लिए बिजली विभाग में फाईल व पैसे जमा कराए हुए हैं पर बिजली विभाग है की उन्हें कन्कशैन ही नहीं दे रहा है। जिससे उनके घरों में अंदेरा तो छाया हुआ है ही साथ में बच्चों की पढ़ाई में भी बाधा पैदा हो रही है। श्री कादियान ने कहा कि कांग्रेस सरकार लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है जनता मुलभूत सुविधाओं को लेकर सड़को पर उतर कर प्रदर्शन कर रही है पर सरकार व प्रशासन के कानों पर जंू तक नहीं रेंग रही है। प्रदेश में हजकां-भाजपा गठबंधन की सरकार आने पर लोगों को सुविधाएं व अपने अधिकार लेने के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगी बल्कि घर बैठे उनको उनके हक मिलेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन की जन हितैषी नीतियों को देखते हुए ही प्रदेश की जनता ने गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया है और गठबंधन प्रदेश की सभी 10 सीटों पर विजय श्री हासिल करेगी। इस अवसर पर अमित कुराना, महेश जोशी, अनुज बैरागी, कुलदीप बैरागी, सतेन्द्र, सतपाल चौहान, विपीन, मोहम्मद अयुब खान, इमरान, मोहम्द अलाउदीन, अलिशेर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD