Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेन्द्र मोदी विकसित भारत-विकसित हरियाणा की महत्वपूर्ण कड़ी को जोड़ेंगे : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने यमुनानगर पहुंचकर लिया 14 अप्रैल के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

 Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Shyam Singh Rana, Kanwar Pal,Mohan Lal Kaushik
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

यमुनानगर , 06 Apr 2025

Last updated on: Apr 07, 2025, 15:34 IST

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात देने हरियाणा पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री इस दिन यमुनानगर में 800 मैगावाट क्षमता की थर्मल यूनिट का शिलान्यास और हिसार में एयरपोर्ट का उद्घाटन व नए टर्मिनल का शिलान्यास करेंगे। 

इन विकास कार्यों के जरिए प्रधानमंत्री विकसित भारत व विकसित हरियाणा की महत्वपूर्ण कड़ी को जोडऩे का कार्य करेंगे। श्री सैनी रविवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बिजली वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। 

रेलवे हो या सडक़ों पर चलने वाले इलैक्ट्रिक व्हीकल हम हर चीज में बिजली पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि यमुनानगर में प्रधानमंत्री जिस 800 मैगावाट क्षमता की थर्मल यूनिट की आधारशिला रखेंगे उसे भारत हैवी इलैक्ट्रिक्ल लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा बनाया जा रहा है और इसके निर्माण पर 7272 करोड़ रुपये की लागत आएगी। 

इस यूनिट का कार्य वर्ष 2028 के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनानगर व हिसार में दोनों स्थानों पर कार्यक्रमों में कोई कमी न रहे इसके लिए उन्होंने अधिकारियों के साथ मीटिंग की है और सभी तैयारियों का जायजा लिया है। 

कार्यक्रम की तैयारियों पर संतोष जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों स्थानों पर हरियाणा के लोग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत करने को आतुर हैं। प्रदेश को मिलने वाली विकास की इन सौगातों का प्रदेश ही नहीं देश के लोगों को भी लाभ मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत के बाद हाल ही में स्थानीय निकाय चुनावों में भी भाजपा को बड़ी जीत मिली है। ऐसे में प्रदेश का विकास अब ट्रिपल गति से दौड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इसी गति को बढ़ाने के लिए प्रदेश में पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर तैयार किए जा रहे पंडाल, वीआईपी गैलरी, मीडिया गैलरी, पार्किंग, कार्यक्रम स्थल पर पीने के पानी व शौचालयों की व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि पार्किंग व्यवस्था बेहतर हो और कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से आने वाले लोगों को दिक्कत न हो इसकी व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ पार्किंग स्थलों पर भी पीने के पानी की व्यवस्था की जाए। 

 इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक यमुनानगर घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल, नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी, आयुक्त एवं सचिव विकास एवं पंचायत  विभाग डॉ. अमित अग्रवाल, महानिदेशक सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के.मकरंद पांडुरंग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Shyam Singh Rana , Kanwar Pal , Mohan Lal Kaushik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD