Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एलर्जली बिल्डिंग के चरण-2 की आधारशिला रखी

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh,Anirudh Singh, Sunder Singh Thakur, Naresh Chauhan, Jagat Singh Negi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 06 Apr 2025

Last updated on: Apr 07, 2025, 13:33 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में ऐतिहासिक एलर्जली भवन के चरण-2 की आधारशिला रखी। परियोजना की अनुमानित लागत 19.72 करोड़ रुपये है और इसे अप्रैल, 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। परियोजना के तहत छः मंजिलों का भवन निर्मित किया जाएगा, जिसमें तीन मंजिलें पार्किंग के लिए, दो मंजिलों में सचिवालय कार्यालय और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। 

इस परियोजना के पूर्ण होने पर सचिवालय परिसर में भीड़ कम होगी और आम लोग सुगमता से अपने कार्य करवा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भवन के निर्माण से लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और इससे सर्कुलर रोड पर यातायात की सुचारू रूप से आवाजाही होगी।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए विमल नेगी की मृत्यु संबंधी मामले पर भाजपा पर इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नादौन में छापेमारी कर सकता है, तो सीबीआई की जांच भी करवाई जा सकती है। 

उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले के प्रति संवेदनशील और गंभीर रूख अपना कर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी विमल नेगी की मृत्यु के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। विमल नेगी की पत्नी ने भी मुझसे भेंट की है और हम शोक संतप्त परिवार के साथ पूरी सहानुभूति और एकजुटता के साथ खड़े हैं।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, सुंदर सिंह ठाकुर, हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, अतिरिक्त मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत, सचिव राजेश शर्मा और प्रियंका बासु सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Anirudh Singh , Sunder Singh Thakur , Naresh Chauhan , Jagat Singh Negi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD