Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री आनंदपुर साहिब और श्री नैणा देवी के बीच रोपवे शुरू करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने शक्तिपीठ माता श्री नैणा देवी में टेका माथा, पंजाब से नशे की लत को जड़ से खत्म करने के लिए मांगा आशीर्वाद

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Dr Gurpreet Kaur, Sri Anandpur Sahib, Sri Naina Devi ji, Naina Devi, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नैणा देवी , 04 Apr 2025

Last updated on: Apr 05, 2025, 11:31 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को ऐलान किया कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री आनंदपुर साहिब और श्री नैणा देवी जी के बीच रोपवे शुरू करने हेतु हरसंभव प्रयास करेगी। माता श्री नैणा देवी जी मंदिर में माथा टेकने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के अपने समकक्ष से अपील करेंगे कि इस सार्वजनिक हित के बड़े प्रोजेक्ट को शीघ्र सिरे चढ़ाने के लिए अधिकारियों का एक संयुक्त एक्शन ग्रुप गठित किया जाए। 

उन्होंने आशा जताई कि यह रोपवे इन दोनों ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुगम और निर्बाध यात्रा की सुविधा देगा।मुख्यमंत्री ने दुख जताया कि पूर्ववर्ती सरकारों की खोखली प्रचार नीति और बेअसर दावों के बावजूद यह प्रोजेक्ट कभी अमल में नहीं आ सका। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में श्री आनंदपुर साहिब और हिमाचल प्रदेश में श्री नैणा देवी दुनिया भर के श्रद्धालुओं के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हैं, और यह रोपवे श्रद्धालुओं को इन दोनों धार्मिक स्थलों के दर्शन एक साथ करने की सहज सुविधा प्रदान करेगा।

इस दौरान नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज शक्तिपीठ श्री माता नैणा देवी जी में माथा टेक कर राज्य की तरक्की और लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि यह पर्व माता दुर्गा की असुरों पर विजय का प्रतीक है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस पावन धरती पर पंजाब से नशों के दानव को खत्म करने के लिए मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने आए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वे पवित्र दिन हैं जब वातावरण में ही श्रद्धा और उत्साह होता है क्योंकि श्रद्धालु देवी दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह आध्यात्मिक चिंतन, उपवास, प्रार्थना और स्वास्थ्य, खुशहाली व कल्याण के लिए आशीर्वाद लेने का समय है।

भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने मां दुर्गा से आशीर्वाद लिया कि वह राज्य की सेवा और अधिक जोश और समर्पण भाव से कर सकें।

मुख्यमंत्री ने अरदास की कि माता रानी उन्हें राज्य के लोगों की पूरी नम्रता और समर्पण भाव से सेवा करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने माता रानी से जाति, रंग, नस्ल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर राज्य की सेवा करने का आशीर्वाद मांगा ताकि सद्भावना पर आधारित समाज का निर्माण हो सके।

भगवंत मान ने कहा कि समाज में प्यार, भाईचारा और सौहार्द के सिद्धांतों को हर हाल में बनाए रखना उनकी सरकार की प्राथमिकता रहेगी।

मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों की ईमानदारी, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने की जिम्मेदारी सौंपने के लिए माता रानी का धन्यवाद किया।भगवंत मान ने कहा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और सकारात्मकता का स्रोत यह पवित्र स्थल उनके लिए एक विशेष अनुभव रहा।उन्होंने कहा कि परमात्मा की कृपा से वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और सरकार द्वारा जनहितकारी और विकासोन्मुख नीतियों को लागू करने को प्राथमिकता दी जा रही है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Dr Gurpreet Kaur , Sri Anandpur Sahib , Sri Naina Devi ji , Naina Devi , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD