Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

3.50 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए होम्योपैथिक डॉक्टर विजीलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Tarn Taran Police, Tarn Taran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरनतारन , 04 Apr 2025

Last updated on: Apr 04, 2025, 17:15 IST

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शुक्रवार को अमृतसर जिले के रईया निवासी एक प्राइवेट होम्योपैथिक डॉक्टर, डॉ. अरविंद कुमार को तरनतारन में 3.50 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी पटियाला जिले के कस्बा पातड़ां के निवासी अशोक कुमार द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर की गई है। 

शिकायत के अनुसार, डॉ. अरविंद कुमार ने शुरुआत में डॉ. सुमित सिंह, जो वर्तमान में माणांवाला, अमृतसर में सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) के रूप में तैनात हैं, की तरफ से 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। यह रिश्वत कथित तौर पर एक चल रहे अदालत केस में शिकायतकर्ता के पक्ष में डॉ. सुमित सिंह की गवाही के बदले मांगी गई थी। बाद में यह रकम घटाकर 3.50 लाख रुपये कर दी गई।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि यह मामला एसएमओ राजेश कुमार की शिकायत के आधार पर पातड़ां थाना में पीएनडीटी एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत अशोक कुमार और अन्य के खिलाफ दर्ज केस से संबंधित है। डॉ. सुमित सिंह इस केस में एक मुख्य गवाह हैं। प्रवक्ता ने आगे कहा कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने तरनतारन में डॉ. अरविंद कुमार को उस समय ‘सरहदी लोक सेवा समिति’ नामक एक राष्ट्रीय स्तर की समिति, जो कि सीमावर्ती क्षेत्र के निवासियों की भलाई, खासकर दहेज के मामलों और महिला सशक्तिकरण के लिए काम करती है, के दफ्तर में मौजूद थे, को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 3.50 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

सबूत के तौर पर पेश की गई ऑडियो रिकॉर्डिंग्स में रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई, जिसके चलते गिरफ्तारी संभव हुई। इस संबंध में डॉ. अरविंद कुमार के खिलाफ मोहाली स्थित विजीलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन, पंजाब के फ्लाइंग स्क्वॉड-1 में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। 

आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है और डॉ. सुमित सिंह व अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की पूरी तरह से जांच की जाएगी।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Tarn Taran Police , Tarn Taran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD