Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार के 'युद्ध नशे के विरूद्ध' पहल को जालंधर में मिली बड़ी सफलता : डा. हिमांशु अग्रवाल

Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar,Dhanpreet Kaur, Police Commissioner, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Arpit Shukla, Gaurav Yadav, Police, Punjab Police, Cordon and Search Operation, CASO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 02 Apr 2025

Last updated on: Apr 03, 2025, 12:24 IST

पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए चलाए गए 'युद्ध नशे के विरूद्ध' अभियान के तहत पिछले महीने के दौरान जालंधर में सार्थक परिणाम देखने को मिले है। जालंधर सिविल और पुलिस प्रशासन ने जमीनी स्तर पर नशे की स्पलाई चेन को सफलतापूर्वक तोड़ दिया है, जिससे बड़ी गिरफ्तारियां और ऑपरेशन हुए है।

यहां प्रैस कांफ्रैस को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने पिछले एक महीने में अभियान के तहत हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में जानकारी सांझा की। उन्होंने कहा कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पिछले एक महीने के दौरान 101 एफ.आई.आर. दर्ज की है और 121 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिससे सड़क स्तर पर नशे के नेटवर्क को प्रभावी ढंग से खत्म किया गया है। 

नशीले पदार्थों की स्पलाई पर रोक लगाने के लिए नशे के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों में साप्ताहिक कासो (घेराबंदी और तलाशी अभियान) भी चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक निर्णायक कदम उठाते हुए जालंधर शहर में नशा तस्करों द्वारा कब्जा की गई सरकारी जमीन पर बने तीन अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया है। 

इसके अलावा पुलिस विभाग ने ड्रग तस्करों की 3.51 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को 9 प्रस्ताव सौंपे है। डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने आगे कहा कि सख्त कार्रवाई के कारण पुनर्वास चाहने वाले लोगों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। 

अभियान के शुरूआत के बाद सिविल अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में ओ.पी.डी.में 20 फीसदी और दाखिले में 65 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस अभियान के बाद शेखे गांव के पुनर्वास केंद्र में पुनर्वास के लिए भर्ती होने वाले लोगों की संख्या और नशा छोड़ने की चाहत में 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

पुनर्वास प्रयासों को और मजबूत करने की भविष्य की योजना सांझा करते हुए उन्होंने बताया कि अगले दो महीनों के भीतर जालंधर में एक मॉडल नशा मुक्ति केंद्र और एक मॉडल पुनर्वास केंद्र स्थापित किया जाएगा। इन केंद्रों में जिमनेजियम, कौशल विकास प्रोग्राम, काउंसलिंग सैशन, नशा छोड चुके लोगों के अनुभव सांझा करना और ठीक हो चुके रोगियों के लिए नौकरी के अवसर जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दवाओं को नशीले पदार्थों के तौर पर दुरुपयोग को रोकने के लिए, प्रशासन ने ऐसी तीन दवाओं, प्रीगैबलिन कैप्सूल, गैबापेंटिन और एनाफोर्टन इंजेक्शन की बिक्री को नियमित करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए है। मेडिकल स्टोरों को बिना डॉक्टर की पर्ची के इन्हें न बेचने और उचित रिकॉर्ड रखने के निर्देश जारी किए है। 

इस पहल के तहत, उल्लंघन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 32 मैडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए है और दो को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही अवैध बिक्री पर नज़र रखने के लिए 6 तलाशी और जब्ती अभियान शुरू किए गए है।जिला प्रशासन ने नशा करने वालों की काउंसलिंग के आधार पर नशे के हॉटस्पॉट की पहचान की है। 

डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अधिकारियों के पास अब नशीले पदार्थों की तस्करी के स्थानों और इसमें शामिल व्यक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी है। उन्होंने इन हॉटस्पॉट स्थानों को गोद लेने की घोषणा की ताकि इन स्थानों को बेहतर बुनियादी ढांचे, पार्क, जिम, स्वास्थ्य सुविधाएं और अच्छी सड़कें प्रदान करके मॉडल स्थानों में परिवर्तित किया जा सके, जबकि पुलिस द्वारा नशे की स्पलाई चेन को तोड़ने के लिए गंभीर प्रयास जारी रहेंगे। 

इन ड्रग हॉटस्पॉट को जिला प्रशासन द्वारा प्राथमिकता के आधार पर विकास और नशा मुक्त क्षेत्रों के रूप में तैयार किया जाएगा। इसके अलावा शहरवासियों को नशा विरोधी अभियान में शामिल करने के उद्देश्य से इसी माह मैराथन भी आयोजित की जाएगी। पुलिस विभाग ने नागरिकों की भागीदारी के लिए 'संपर्क' अभियान शुरू किया है और इस पहल के तहत आठ जन भागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए गए है। 

उन्होंने नशा तस्करों के बारे में जानकारी देने के लिए पंजाब सरकार का सुरक्षित पंजाब हेल्पलाइन नंबर 9779-100-200 भी सांझा किया और कहा कि नशा तस्करों के बारे में जानकारी देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा नशा मुक्ति के संबंध में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए नशा मुक्ति केंद्र का हेल्पलाइन नंबर 0181-2911960 भी उपलब्ध है।

संजीदा प्रयासों और लोगों की भागीदारी से, जालंधर नशा मुक्त शहर बनने की दिशा में अभूतपूर्व कदम उठा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे जालंधर को नशा मुक्त जिला बनाने के इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Dhanpreet Kaur , Police Commissioner , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Arpit Shukla , Gaurav Yadav , Police , Punjab Police , Cordon and Search Operation , CASO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD