Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जब तक पंजाब से नशे का नामो-निशान नहीं मिटता, तब तक चैन से न बैठें - केजरीवाल की ओर से युवाओं से अपील

नशों के खिलाफ जंग में युवाओं से सहयोग देने का आह्वान

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Arvind Kejriwal, Manish Sisodia, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Sanjeev Arora, Hardeep Singh Mundian, Himanshu Jain
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 02 Apr 2025

Last updated on: Apr 03, 2025, 11:27 IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब से नशे का नामो-निशान मिटाने के लिए प्रांत के युवाओं से नशों के खिलाफ निर्णायक जंग में सहयोग करने का आह्वान किया। आज यहां नशे के खिलाफ मार्च को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रांत से नशे को पूरी तरह से समाप्त करने में युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका है। 

उन्होंने कहा कि अगर इस बुराई का खात्मा नहीं किया गया तो यह एक बहुत बड़ी समस्या बन जाएगी जिससे प्रांत और उसकी आने वाली पीढ़ियों को बहुत नुकसान होगा। अरविंद केजरीवाल ने युवाओं से नशों से दूर रहने की अपील की क्योंकि यह बुराई उनके और उनके परिवार के जीवन को तबाह कर देगी।आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि पंजाब में पिछली सरकारों ने प्रांत में नशों के व्यापारियों को संरक्षण दिया था और उनके बड़े नेता भी इसमें शामिल थे। 

उन्होंने कहा कि गैर-कानूनी तरीके से पैसा कमाने के लिए इन लालची नेताओं ने प्रांत में नशों के व्यापार को प्रोत्साहित किया जिससे हमारी पीढ़ियां बर्बाद हो गई। अरविंद केजरीवाल ने कहा, “ईश्वर और राज्य के लोग इन राजनीतिक नेताओं को इस बड़े पाप के लिए कभी माफ नहीं करेंगे और उन्हें इस अपराध की सजा जरूर मिलेगी।”

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रांत सरकार ने पिछले 30 दिनों में नशों के खिलाफ उदाहरणीय काम किया है और नशा तस्करों द्वारा बनाए गए बड़े-बड़े महल भी ढहाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करके जेल भेजा जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां नशा तस्करों को पकड़कर नशे की सप्लाई लाइन तोड़ रही हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करके प्रशंसनीय भूमिका निभा रही हैं।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने आगे कहा कि इस घृणित अपराध में शामिल लोगों के लिए मिसाली सजा सुनिश्चित करने के लिए नशा तस्करों की संपत्ति जब्त/ढहाई जा रही है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने नशों के प्रति कोई समझौता न करने की नीति अपनाई हुई है और इस समस्या के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया गया है। 

युवाओं के साथ भावनात्मक संबंध स्थापित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “अगर आपका कोई दोस्त या परिवार का सदस्य नशे की चपेट में है तो इसे समय पर रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित करना चाहिए।”दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं में नशों के प्रसार को रोकना और हमारी आने वाली पीढ़ियों को बचाना बहुत जरूरी है। 

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने गांव और क्षेत्र की जिम्मेदारी लें और व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9779100200 पर संपर्क करके नशे की समस्या को रोकने और अपने क्षेत्र में नशा तस्करों की किसी भी गतिविधि की जानकारी दें। अरविंद केजरीवाल ने युवाओं से कहा कि वे प्रण लें कि वे नशा नहीं करेंगे, वे किसी को भी नशा बेचने की इजाजत नहीं देंगे और नशों के खिलाफ अभियान का समर्थन करेंगे।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा पीड़ितों के उपचार के लिए सरकार ओ.पी.डी. स्तर पर नशा मुक्ति सेवाओं के लिए ‘ओट क्लीनिक’ चला रही है। उन्होंने कहा कि नशा पीड़ितों के पुनर्वास के लिए राज्य में पुनर्वास केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए प्रांत के हर गांव में खेल के मैदान और जिम खोले जा रहे हैं।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Arvind Kejriwal , Manish Sisodia , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Sanjeev Arora , Hardeep Singh Mundian , Himanshu Jain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD