Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब घरों से होगा प्लास्टिक कचरे का संग्रहण

डीसी ने ग्राम पंचायत मनेड़ से किया पहल का शुभारंभ

Hemraj Bairwa, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh,DC Kangra
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धर्मशाला , 01 Apr 2025

Last updated on: Apr 01, 2025, 16:37 IST

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आज ग्राम पंचायत मनेड़ से विकास खंड धर्मशाला के प्लास्टिक कचरा संग्रहण एवं प्रबंधन पहल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जनवरी/फरवरी 2025 की ग्राम सभाओं में पंचायतों में स्वच्छता शुल्क लगाने के बाद, विकास खंड धर्मशाला की सभी 27 पंचायतों ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपने सभी गांवों/वार्डों में प्लास्टिक कचरा संग्रहण शुरू कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एक जरूरी पहलू है, क्योंकि हर घर में प्लास्टिक सहित ठोस कचरा उत्पन्न होता है। सड़कों, नदियों या पहाड़ियों की ढलानों पर प्लास्टिक कचरे के ढेर से बचने के लिए, पंचायतों ने प्लास्टिक कचरे को समाप्त करनें के लिए हाथ मिलाया है।

उन्होंने बताया कि पंचायतों ने अपने स्तर पर कचरा प्रबंधकों के साथ एक वर्ष के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किए हैं और प्लास्टिक कचरा संग्रहण गतिविधि के लिए 15वें वित्त आयोग के अनुदान (स्वच्छता घटक निधि) को रखने का निर्णय लिया है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सभी पंचायतों में 15वें वित्त आयोग के तहत कुल 40 लाख रुपए रखे गए हैं। 

इसके अलावा धर्मशाला पंचायत समिति के सभी सदस्यों द्वारा 5 लाख रुपये और जिला परिषद सदस्यों द्वारा 6 लाख 50 हजार रुपये 2025-26 में प्लास्टिक कचरा संग्रहण गतिविधि के लिए 15वें वित्त आयोग के अनुदान में से रखे गए हैं।

पंचायतों से एकत्रित किया जाएगा स्वच्छता शुल्क

बकौल डीसी, पंचायतों में घरों से कचरा संग्रहण और स्वच्छता के लिए सभी पंचायतों में मासिक आधार पर स्वच्छता शुल्क के रूप में लगभग 6 लाख 20 हजार रुपये एकत्र किए जाएंगे। स्वच्छता शुल्क की राशि अलग-अलग रहेगी, जिसमें प्रत्येक घरों से आम तौर पर 50 रुपये, दुकानों से 100-250 रुपये, होटल, रेस्तरां, होम स्टे से 500 से 1000 रुपये तक शुल्क लिया जाता है, जो कचरे की मात्रा पर निर्भर करेगा।

साफ होंगे हॉटस्पॉट, स्वच्छता पर रहेगा जोर

हेमराज बैरवा ने बताया कि विकास खंड धर्मशाला की सभी 27 पंचायतों में वार्ड/गांव वार सर्वेक्षण करके विस्तृत योजना तैयार की गई है और ग्राम पंचायत रक्कड़, कनेड और पद्दर में प्लास्टिक कचरे का क्लस्टर स्तर पर प्रबंधन किया जाएगा। साथ ही इस माह स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और 15वें वित्त आयोग के फंड के कन्वर्जेंस से पंचायतों में सभी कचरा हॉटस्पॉट को साफ करेन के पश्चात क्षेत्र की बाड़बंदी की जाएगी ताकि इन हॉटस्पॉट को पूरी तरह से हटा दिया जाए।

उन्होंने बताया कि हाल ही में पंचायत क्षेत्र में शामिल योल कैंट को भी इस अपशिष्ट प्रबंधन योजना में शामिल किया जा रहा है। हाल ही में ग्राम पंचायत रक्कड़ द्वारा योल क्षेत्र में मानेकशॉ द्वार के पास एक कचरा हॉटस्पॉट को साफ किया गया था, इसके बाद क्षेत्र को बाड़ लगा दिया गया। 

उन्होंने बताया कि अब इस क्षेत्र में बेंच, पानी की टंकी और फूलों के गमले लगाकर एक छोटा सा सार्वजनिक पार्क बनाया गया है।

सीसीटीवी कैमरे होंगे स्थापित, गंदगी फैलाने वालों पर होगा जुर्माना

उपायुक्त ने बताया कि धर्मशाला विकास खंड की ग्राम पंचायतों ने फैसला लिया है कि पंचायत क्षेत्र में कचरा फैलाते हुए पकड़े जाने वाले किसी भी व्यक्ति पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा और अगर प्रदूषण करने वाला बार-बार पकड़ा जाता है तो राशि बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि हॉटस्पॉट के पास विभिन्न पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। 

ग्राम पंचायत तंगरोटी खास ने एक कैमरा लगाया है। जिसके सहयोग से दो उल्लंघनकर्ताओं पर जुर्माना लगा उनसे दो हजार रुपये वसूले गये हैं। उन्होंने बताया कि नदी/खड्डों में राहगीरों द्वारा प्लास्टिक कचरा फेंकने की रोकथाम के लिए, ग्राम पंचायतें पुलों के पास के क्षेत्र में बाड़ लगा रही हैं ताकि पानी को साफ रखा जा सके। 

उन्होंने बताया कि जल निकायों में कचरा डालते हुए देखे जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

पर्यटकों की अधिक आवाजाही वाली पंचायतों में चलेंगे जागरुकता कार्यक्रम

डीसी ने बताया कि ग्राम पंचायत टऊ, जूहल, सौकणी दा कोट, रक्कड़ जैसी भारी पर्यटक आवाजाही वाली पंचायतों में धौलाधार क्लीनर्स, वेस्ट वॉरियर्स जैसे एनजीओ के साथ मिलकर जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके तहत क्षेत्र के निवासियों, होटलों, होम स्टे मालिकों और अन्य हितधारकों के बीच प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन और नदियों, पहाड़ी ढलानों आदि में इसे खुले में फेंकने पर इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने का अभियान चलाया जाएगा।

 

Tags: Hemraj Bairwa , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh , DC Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD