Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

अमित शाह ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण किया

हिसार में आईसीयू का उद्घाटन और पीजी हॉस्टल की आधारशिला रखी

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Nayab Singh Saini, Haryana, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Hisar, Maharaja Agrasen
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 31 Mar 2025

Last updated on: Apr 01, 2025, 12:54 IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा में महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा का अनावरण, नवनिर्मित ICU का लोकार्पण और पीजी छात्रावास का शिलान्यास किया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा की इस भूमि ने चिरपुरातनकाल से भारत की संस्कृति, संस्कारों और परंपराओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि महाभारतकाल से लेकर आज़ादी के संग्राम और उसके बाद के अब तक के 76 साल में हरियाणा का योगदान हमेशा देश के बड़े राज्यों से कहीं ज़्यादा रहा है।

श्री अमित शाह ने कहा कि यहां इतने बड़े अस्पताल में, जहां लगभग 5 लाख लोग ओपीडी सेवाएं लेते हैं, हर साल 180 बच्चे यहां से मेडिकल की शिक्षा लेकर जाते हैं और रोगियों को अनेक प्रकार की आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था मिलती है, वो श्री ओ पी जिंदल जी द्वारा डाली गई नींव के ही कारण है। 

उन्होंने कहा कि श्री ओ पी जिंदल जी ने लाभ से पहले लोक की चिंता, मुनाफे से पहले समाज की चिंता और कारोबार से पहले करुणा के भाव को प्रतिष्ठित किया। उन्होंने कहा कि आज यहां महाराजा अग्रसेन की मूर्ति के साथ-साथ नवनिर्मित आईसीयू का भी लोकार्पण और पीजी छात्रावास का शिलान्यास भी किया गया है। 

उन्होंने कहा कि इन कार्यों से एक प्रकार से इस संस्थान को आगे बढ़ाने के लिए एक और कदम उठाने का काम हुआ है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा का अनावरण हुआ है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी एक अनूठे प्रकार के शासक थे और ये कहा जाता है कि उस ज़माने में उनकी राजधानी में 1 लाख लोगों का निवास था और जो भी नया व्यक्ति वहां आता था उसे हर व्यक्ति घर बनाने के लिए एक ईंट  और एक रुपया देता था। 

श्री शाह ने कहा कि राज्य पर बोझ डाले बिना हर व्यक्ति की समृद्धि और कल्याण का इतना सुचारू रास्ता न आज तक किसी ने ढूंढा है और न ज़मीन पर उतारा है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने एक प्रकार से पूरे राज्य के संस्कारों को सिंचित करने का काम किया। 

उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने ये सुनिश्चित किया कि उनके राज्य में न कोई भूखा सोए, न कोई बिना सर पर छत के हो और न कोई बिना काम के हो। उन्होंने कहा कि इन तीन चीजों को महाराजा अग्रसेन ने अपने सुशासन से सुनिश्चित किया। 

गृह मंत्री ने कहा कि आज अग्रवाल समाज के जितने भी गोत्र हैं उनमें हर व्यक्ति उद्यमी है, देश को समर्पित है, सेवा करता है और देश के विकास में अपना योगदान देता है। श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भी आज महाराजा अग्रसेन जी के दिखाए हुए रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के 10 साल के कार्यकाल में देश के 25 करोड़ लोगों गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने 4 करोड़ आवास, 81 करोड़ लोगों को प्रति माह प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त राशन, 11 करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन और 12 करोड़ परिवारों को शौचालय दिए हैं। 

उन्होंने कहा कि देश में सबसे पहले हर घर में शौचालय देने वाली सरकार हरियाणा सरकार थी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 15 करोड़ लोगों को नल से जल, 60 करोड़ लोगों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य का खर्च, हर घर में बिजली दी है और अब सहकारिता के माध्यम से हर घर को स्वरोजगार देने का काम कर रही है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल में देश में 10 साल में कई क्षेत्रों में आमूलचूल परिवर्तन आए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एक हॉलिस्टिक अप्रोच के साथ देशवासियों के स्वास्थ्य की चिंता की है। 

उन्होंने कहा कि पहले सरकार ने हर घर में गैस सिलिंडर दिया जिसका सीधा संबंध महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ है, इसके बाद योग को दुनियाभर में लोकप्रिय बनाया, फिर फिट इंडिया मिशन, पोषण अभियान, मिशन इंद्रधनुष और फिर आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 5 लाख तक का स्वास्थाय का खर्च दिया। 

उन्होंने कहा कि ये सारी चीज़ें एक प्रकार से स्वास्थ्य से जुड़ी हैं और मोदी जी ने इन्हें एक माला में पिरोने का काम किया है। श्री अमित शाह ने कहा कि मेडिकल इन्फ्रास्चट्रक्चर के क्षेत्र में मोदी सरकार ने बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि 64 हज़ार करोड़ रूपए पब्लिक हेल्थसेंटर और कम्युनिटी हेल्थसेंटर पर खर्च कर मोदी सरकार ने मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर का बहुत बड़ा बेसिक खाका बनाने का काम किया है। 

उन्होंने कहा कि 730 इंडीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब्स, 4382 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट्स और 10 साल में 602 नए क्रिटिकल केयर बॉक्स बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013-14 में देश का स्वास्थ्य बजट 33 हज़ार करोड़ रूपए था जिसे प्रधानमंत्री ने 2025-26 के बजट में तीन गुना से भी अधिक बढ़ाकर 1 लाख 33 हज़ार करोड़ रुपए कर दिया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 2014 में देश में 7 एम्स थे जबकि 2024 में 23 एम्स हैं। इसी प्रकार, 2014 में देश में मेडिकल कॉलेज 387 थे, आज 766 हैं, एमबीबीएस सीटें 51 हज़ार थीं, जो आज 1 लाख 15 हज़ार हो चुकी हैं और 85 हज़ार और सीटें अगले 5 साल में बढ़ाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि 2014 में पीजी सीटें 31 हज़ार थीं जो आज बढ़कर 73 हज़ार हो गई हैं। श्री शाह ने कहा कि अगले 5 साल में देश का कोई ज़िला ऐसा नहीं होगा जहां मेडिकल कॉलेज नहीं होगा। श्री अमित शाह ने कहा कि डबल इंजिन सरकार में एकसमान विचार वाले लोगों द्वारा सिद्धांतों के आधार पर राजनीति का बेस्ट उदाहरण हरियाणा है। 

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में हरियाणा में नौकरियों में जातिवाद के कारण भ्रष्टाचार होता था और नौकरियां खर्ची और पर्ची से मिलती थीं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नें खर्ची और पर्ची के बिना, योग्य युवाओं को 80 हज़ार नौकरियां देकर ये सिद्ध किया कि लोकतंत्र में जाति के आधार पर राजनीति नहीं की जा सकती। 

श्री शाह ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने 10 साल में 3 गुना पदक जीते हैं, बासमती चावल का सबसे बड़ा निर्यातक हरियाणा है, सेना में हर 10वां जवान हरियाणा से है। उन्होंने कहा कि हरिय़ाणा की सबसे अधिक 24 फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी जाती हैं।

इसके साथ-साथ लाल डोरे के अंदर मालिकाना हक सबसे पहले हरियाणा ने दिया, एक भी सरपंच अनपढ़ न हो ऐसा राज्य हरियाणा है और पंचायतों में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी भी हरियाणा में ही है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि वर्ष 2004 से 2014 के बीच हरियाणा को केन्द्र से 41 हज़ार करोड़ रूपए मिले थे, जबकि मोदी सरकार 2014 से 2024 के बीच हरियाणा को 1 लाख 43 हज़ार करोड़ रूपए दिए हैं। 

उन्होंने कहा कि इसके अलावा 1 लाख 26 करोड़ के इन्फ्रास्ट्रक्चर के काम, 72 हज़ार करोड़ रूपए के सड़क निर्माण और 54 हज़ार करोड़ रूपए के रेलवे के काम भी हरियाणा में किए गए हैं।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Nayab Singh Saini , Haryana , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Hisar , Maharaja Agrasen

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD