Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरविंद्र कल्याण ने दी 3 करोड़ 14 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

बसताड़ा गांव में आयोजित किया गया अभिनंदन एवं जन समस्या सुनवाई कार्यक्रम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 30 Mar 2025

Last updated on: Mar 31, 2025, 18:28 IST

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने आज अभिनंदन एवं जन समस्या सुनवाई कार्यक्रम के तहत घरौंडा हलके के बसताड़ा गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उनके निवारण के निर्देश दिए। 

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों को 3 करोड़ 14 लाख रुपये की दो विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने जीटी रोड़ से गांव मुबारकाबाद तक 1 करोड़ 75 लाख की लागत से बनने वाली नई सडक़ का शिलान्यास व गांव बसताड़ा में 1 करोड़ 39 लाख की लागत से तालाब के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन किया। 

कार्यक्रम में पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष का पगड़ी पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर मौजिज लोगों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि आप सबके आर्शीवाद से ही तीसरी बार हलके की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आने वाले समय में सबको साथ मिलकर हल्के को आगे बढ़ाना है। 

उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल में हलके से जुड़े सभी कार्य पूरे किए जाएगें। पिछले वर्षों में हल्के में मेडिकल यूनिवर्सिटी, आईटीआई, घरौंडा में बस अड्डे का निर्माण, सडक़, पुल, एनसीसी अकादमी की स्थापना, एसडीएम कार्यालय सहित विकास के अनेक कार्य पूरे हुए हैं। बचे हुए कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराया जायेगा। आगामी 5 सालों में हलके को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

हरविंद्र कल्याण ने कहा पिछले 10 वर्षों में हलके के सभी गांवों में विकास कार्य हुए हैं। धन्यवादी दौरे के दौरान वे हर गांव से भविष्य में कराए जाने वाले कार्यों की सूची प्राप्त कर रहे हैं। इन सभी जरूरी कामों को प्राथमिकता से पूरा कराया जायेगा। पिछली बार कोरोना के कारण विकास कार्य प्रभावित हुए थे। 

इस बार न केवल पिछली कमी को पूरा किया जायेगा बल्कि नए कार्यों को भी प्राथमिकता से पूरा कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व में जो मुझे जिम्मेदारी दी है, उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाऊंगा और साथ-साथ हलके के लिए भी कार्य करूंगा। हम सब ने मिलकर आगे बढ़ना है, हलके में सुख-शांति रहें यह हम सबकी जिम्मेदारी है।

 

Tags: Harvinder Kalyan , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD