Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने 'युद्ध नाशियां विरुद्ध' अभियान के तहत ड्रग तस्करों के अवैध कब्जे को ध्वस्त किया

जालंधर ग्रामीण पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी : एस.एस.पी.

Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Jalandhar Rural Police, Police, Punjab Police, Cordon and Search Operation, CASO, SSP Gurmeet Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 30 Mar 2025

Last updated on: Mar 31, 2025, 16:51 IST

पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए शुरू किए गए ' युद्ध नशे के विरुद्ध ' अभियान के तहत नशा तस्करों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए एसएसपी जालंधर (ग्रामीण) गुरमीत सिंह के नेतृत्व में, जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आज स्थानीय नागरिक प्रशासन अधिकारियों की उपस्थिति में नूरमहल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गांव पासला में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

एस एस.पी जालंधर देहाती गुरमीत सिंह ने बताया कि जसविंदर कौर उर्फ जस्सी पत्नी अमरजीत सिंह उर्फ रम्मी निवासी गांव पासला, थाना नूरमहल काफी समय से नशे की तस्करी कर रही थी और एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कई मामलों में शामिल है। 

उन्होंने बताया कि इन पति-पत्नी ने गांव की पंचायती गली में करीब 3-4 मरला जमीन पर अवैध कब्जा कर उस पर बाथरूम और दीवारें बना ली थी। उन्होंने कहा कि आज यह अवैध कब्जा गांव पासला की पंचायत और बीडीपीओ दफ्तर के कर्मियों और पुलिस प्रशासन की मदद से हटाया गया है।

एसएसपी ने बताया कि जसविंदर कौर को थाना नूरमहल में एन.डी.पी.एस. अधिनियम की धारा 22-61-85 के तहत एफआईआर क्रमांक: 75, दिनांक 10-09-2019, 21(ए)-61-85 के तहत एफआईआर क्रमांक: 39, दिनांक 12-06-2021, धारा 21(ए)-61-85 के तहत एफआईआर संख्या: 70, दिनांक 30-08-2021, धारा 21-61-85 के तहत एफआईआर संख्या: 37, दिनांक 19-04-2022 के तहत एफआईआर दर्ज है।

इसके अलावा नूरमहल थाने में आई.पी.सी. धारा 323, 324, 307, 341, 148, 149 अतिरिक्त अभियोग 302, 325 के तहत एफआईआर क्रमांक 11 दिनांक 18-02-2023 एवं एन.डी.पी.एस. अधिनियम की धारा 21(ए)-61-85 के तहत एफआईआर नंबर: 76, दिनांक 21-10-2024 दर्ज है।

एस.एस.पी. ने कहा कि यह कार्रवाई पंजाब सरकार की नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का हिस्सा है और जालंधर ग्रामीण पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। एसएसपी ने जनता से नशे के खिलाफ जंग में योगदान देने की अपील करते हुए कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को नशे की तस्करी या इसके इस्तेमाल की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए।

उन्होनें कहा कि पंजाब सरकार द्वारा 'युद्ध नशे के विरुद्ध ' अभियान के तहत जारी किए नंबर वटसएप 9779-100-200 पर नशे संबंधी सूचना दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जायेगी। उन्होंने लोगों से अपने परिवारों, बच्चों और युवाओं को नशे के नुक्सान के बारे में समझाने और उन्हें स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करने की भी अपील की।

इस मौके पर गांव के सरपंच गुरविंदर सिंह ने नशे के खिलाफ पंजाब सरकार की मुहिम का स्वागत किया और कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के लिए वह राज्य सरकार और पंजाब पुलिस के आभारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य से नशे की समस्या को खत्म करने के लिए किए जा रहे प्रयास स्वागत योग्य है।

 

Tags: Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Jalandhar Rural Police , Police , Punjab Police , Cordon and Search Operation , CASO , SSP Gurmeet Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD