Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का राजस्थान के चोमू में सैनी समाज ने किया अभिनंदन

राजस्थान और हरियाणा का रोटी-बेटी का रिश्ता – नायब सिंह सैनी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Mar 2025

Last updated on: Mar 31, 2025, 15:28 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शनिवार को राजस्थान के चोमू में सैनी समाज द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन एवं होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में भारी संख्या में मौजूद सैनी समाज द्वारा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का फूल मालाओं और पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया गया। समाज द्वारा मुख्यमंत्री को सम्मान सूचक पगड़ी, शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं बल्कि आप सब लोगों का है। मैं आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि आप सभी ने जो सम्मान की पगड़ी मेरे सर पर रखी है, मैं इस सम्मान को हमेशा ऊंचा करने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान और हरियाणा का रोटी-बेटी का रिश्ता है, आपने मेरा मान बढ़ाया, उसके लिए आप सब का आभार व्यक्त करता हूं।

कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के कैबिनेट मंत्री श्री अविनाश गहलोत और राज्यसभा सांसद श्री राजेंद्र गहलोत भी मौजूद रहे।

यह समारोह एकता, भाईचारा और समरसता का प्रतीक

कार्यक्रम में उपस्थितजन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम सब केवल सैनी समाज के नागरिक अभिनंदन में नहीं आए बल्कि यह समारोह एकता, भाईचारा और समरसता का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व रंगों का और खुशियों का पर्व है। यह पर्व हमें सिखाता है कि हम सभी रंगों का भेद भूल करके एकजुट होकर भाईचारे को बढ़ावा दें।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं आज एक मुख्यमंत्री के रूप में आपके बीच में नहीं आया हूं बल्कि आपके बेटे और भाई के रूप में अपने परिवार के बीच आया हूं। आप बुजुर्गों, माताओं और नौजवान साथियों के आशीर्वाद से ही मैं आज इस मुकाम पर हूं। आपका यह प्रेम और विश्वास मुझे बिना रुके आप सबसे जोड़ने की प्रेरणा देता है।

 उन्होंने कहा कि सैनी समाज का इतिहास संघर्ष, त्याग और प्रेम का रहा है। हमारे पूर्वजों ने केवल समाज में महत्वपूर्ण सुधार ही नहीं किए , बल्कि स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़ कर अपना योगदान भी दिया, जो अमूल्य है। हमारा समाज सदैव शिक्षा, कृषि और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है, आज सैनी समाज हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहा है।

राजनीति केवल सत्ता पाने का नहीं, बल्कि समाज की सेवा का एकमात्र ध्येय है- मुख्यमंत्री

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत लगातार विकास की ऊंचाइयां छू रहा है और विश्व में भारत का मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री का सपना है कि 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बने, इसके लिए हम सभी को अपना बहुमूल्य देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुझ जैसे किसान के बेटे को हरियाणा के मुख्य सेवक के रूप में जिम्मेदारी देने का काम किया है, इसके लिए वे उनका धन्यवाद करते हैं।

 उन्होंने कहा कि राजनीति केवल सत्ता पाने का तरीका नहीं, बल्कि यह समाज की सेवा का एकमात्र ध्येय है। हमें इस मार्ग पर आगे बढ़ते हुए देश और प्रदेश के विकास के लिए काम करना है।

हरियाणा सरकार 36 बिरादरी को साथ लेकर आगे बढ़ रही है

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार 36 बिरादरी को साथ लेकर आगे बढ़ रही है और इस तीसरे कार्यकाल में हम हरियाणा को तीन गुणा गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने हरियाणा में पिछड़ा वर्ग को स्थानीय निकायों में सरपंच पद के लिए 5 प्रतिशत और अन्य पदों के लिए उनकी जनसंख्या का आधार पर आरक्षण देने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने अपील की कि हम सभी मिलकर अपने समाज को आगे बढ़ाएं और संघर्षों से प्रेरणा लेते हुए समाज के विकास और एकजुटता के लिए कार्य करें।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD