Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'स्वास्थ्य और शिक्षा मॉडल पर आप सरकार के बयान सिर्फ खोखले वादे': बलबीर सिंह सिद्धू

'मोहाली के सेक्टर 79 में करोड़ों की लागत से बना 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ऑटिज्म एंड न्यूरो-डेवलपमेंटल डिसऑर्डर' बर्बाद हो रहा है': पूर्व स्वास्थ्य मंत्री

Balbir Singh Sidhu, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 29 Mar 2025

Last updated on: Mar 31, 2025, 12:29 IST

पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता बलबीर सिंह सिद्धू ने कांग्रेस सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित तैयार किए गए कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों के बारे में बात करते हुए कहा, "पंजाब का कर्ज दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, लेकिन सवाल यह है कि सरकार पैसा कहां खर्च कर रही है? न तो राज्य में किसी तरह का विकास हो रहा है और न ही स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कोई प्रोजेक्ट पूरा हो रहा है।"

सिद्धू ने आप सरकार के स्वास्थ्य और शिक्षा मॉडल पर लोगों का ध्यान केंद्रित करते हुए कहा, "आप सरकार ने स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग से संबंधित कोई भी परियोजना पूरी नहीं की है। स्वास्थ्य मॉडल का वादा करके राज्य में अपनी सरकार बनाने वाली तथाकथित कट्टर ईमानदार सरकार ने लोगों को बेवकूफ बनाने के अलावा कुछ नहीं किया है।"

मोहाली के सेक्टर 79 प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा, "मोहाली में आधुनिक स्वास्थ्य ढांचा तैयार करने के लिए करोड़ों की लागत से सेक्टर 79 में हमारे द्वारा बनाया गया 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ऑटिज्म एंड न्यूरो-डेवलपमेंटल डिसऑर्डर', जो हमारी सरकार के दौरान लगभग पूरा हो गया था, आज आम आदमी पार्टी की विफलता और लापरवाही के कारण खंडहर बन गया है। 

यह बहुत दुखद है कि यह सरकार हमारे द्वारा पूरे किए गए प्रोजेक्टों की तो दूर, नया स्वास्थ्य ढांचा तैयार करने में भी सक्षम नहीं है।" आप सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि यह अस्पताल विशेष रूप से ऑटिज्म और अन्य मानसिक विकास संबंधी विकलांगता वाले बच्चों और उनके परिवारों के लिए बनाया गया था, जिसे अब आप सरकार के तहत बर्बाद किया जा रहा है।

सिद्धू ने आगे कहा, "राज्य में हालात बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं, मौजूदा आप सरकार अपने हर वादे को पूरा करने में बुरी तरह विफल रही है, मोहाली के लोगों को किसी भी तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जो अस्पताल बनकर तैयार थे उन पर ताले लगे हैं।" स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना साधते हुए सिद्धू ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य विभाग से जुड़े आधुनिक बुनियादी ढांचे की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले डॉ. बलबीर सिंह भी इस विभाग से जुड़े किसी काम पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

 उनकी सरकार सिर्फ फोटोग्राफरों की सरकार है, जिनका काम अखबारों में फोटो छपवाकर अपने झूठे कामों का प्रचार करना है।’’ सिद्धू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह से मांग की कि मोहाली के स्वास्थ्य विभाग से संबंधित प्रोजेक्टों को जल्द पूरा किया जाए और विज्ञापनों से हटकर राज्य के स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए। 

उन्होंने यह भी कहा कि इस परियोजना को तुरंत पुनः शुरू किया जाना चाहिए, क्योंकि यह विशेष आवश्यकता वाले लोगों के लिए आवश्यक है।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD