Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

लुधियाना बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड ने "रेड क्रॉस विंग्स प्रोजेक्ट" के लिए दिया 6,46,000 रुपए का सहयोग

Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 28 Mar 2025

Last updated on: Mar 29, 2025, 12:00 IST

रैड क्रॉस सोसायटी, होशियारपुर की ओऱ से नवंबर 2023 से स्पेशल बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए "रेड क्रॉस विंग्स प्रोजेक्ट " के तहत पांच टक शॉप्स खोली गई हैं। इस प्रोजेक्ट की सफलता को ध्यान में रखते हुए लुधियाना बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड, होशियारपुर ने "रेड क्रॉस विंग्स प्रोजेक्ट" के अंतर्गत तीन और कैंटीन खोलने हेतु 6,46,000/- रुपए का चेक डिप्टी कमिश्नर-कम अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसायटी आशिका जैन को भेंट किया। 

इस राशि से तीन नई कैंटीन खोली जाएंगी, जिनमें से एक स्ट्रीट फूड कैंटीन पुरानी कचहरियों के पास और दो अन्य जिले के सरकारी स्कूलों में स्थापित की जाएंगी। इन कैंटीनों में विशेष बच्चों के अलावा डिफ एंड डंब और शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को नियुक्त किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने इस सहयोग के लिए लुधियाना बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड, होशियारपुर गुरमीत सिंह और कोका-कोला कंपनी की प्रबंधन समिति का धन्यवाद किया।

गौरतलब है कि इसी प्रोजैक्ट के अंतर्गत पहले से ही पांच टक शॉप्स रैड क्रॉस ऑफिस, सरकारी आईटीआई कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज, स्वामी सर्वानंद गिरि पंजाब विश्वविद्यालय और एचआईएडीएस(हियाड) संस्थान में चल रही हैं। इन शॉप्स में 11 विशेष बच्चे काम कर रहे हैं, जो प्रतिदिन लगभग 6000 लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। 

इससे पहले भी, कोका-कोला की ओर से रेड क्रॉस द्वारा खोली गई टक शॉप्स के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी। रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मंगेश सूद ने आम जनता से अपील की कि यदि किसी का विशेष बच्चा है, तो वह रोजगार के लिए रैड क्रॉस सोसायटी, होशियारपुर से संपर्क कर सकता है

 

Tags: Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD