Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जिम ट्रेनर हत्या मामला: पंजाब पुलिस ने हरप्रीत हैपो गैंग के चार साथियों को मैक्लोडगंज से गिरफ्तार किया; दो पिस्तौल बरामद

गिरफ्तार आरोपियों को विदेशी संचालकों ने पंजाब में टारगेट किलिंग का काम सौंपा था: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Harpreet Happo Gang, Anti Gangster Task Force, AGTF
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Mar 2025

Last updated on: Mar 28, 2025, 11:29 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए जी टी एफ) ने हिमाचल प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में जिम ट्रेनर हत्या मामले में शामिल हरप्रीत हैपो गैंग के चार साथियों को गिरफ्तार किया है। 

इस संबंध में आज पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डी जी पी) गौरव यादव ने जानकारी दी। जानकारी के अनुसार जिम ट्रेनर गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी की 31 जनवरी 2025 को खरड़ में चार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान फिल्लौर के परतापुरा गांव के अमृत, कपूरथला के पंडवा गांव के निवासी ओंकार सिंह उर्फ गोलू और प्रिंस, तथा फगवाड़ा के सतनामपुरा के गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी के रूप में हुई है। 

पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से दो .32 बोर पिस्तौल, मैगजीन और 20 कारतूस बरामद किए, साथ ही उनकी ग्रे मारुति अर्टिगा कार (पीबी-01-D-2996) भी जब्त कर ली गई। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी विदेशी संचालकों (हैंडलर्स) के निर्देशों पर काम कर रहे थे और उन्हें पंजाब में टारगेट किलिंग की जिम्मेदारी दी गई थी। 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं और उनके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। डीजीपी ने कहा कि इस मामले की गहराई से जांच जारी है ताकि इसके पीछे के सभी संबंधों का पता लगाया जा सके।

ऑपरेशन के बारे में जानकारी साझा करते हुए एडीजीपी ए जी टी एफ प्रमोद बान ने बताया कि विश्वसनीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए एआईजी संदीप गोयल और डीएसपी राजन परमिंदर की निगरानी में पुलिस टीमों ने हिमाचल प्रदेश पुलिस के सहयोग से संयुक्त ऑपरेशन चलाया और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के मैक्लोडगंज से आरोपियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया। 

इस अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर विक्रम और सब-इंस्पेक्टर चंदर कर रहे थे। एडीजीपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने जिम ट्रेनर हत्या मामले में एक और आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Harpreet Happo Gang , Anti Gangster Task Force , AGTF

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD