Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

जल स्रोत प्रबंधन के लिए क्रांतिकारी साबित होगा बजट : बरिंदर कुमार गोयल

कहा, पंजाब ने कृषि संभावनाओं को सुरजीत करने के लिए 3246 करोड़ रुपए का रणनीतिक जल प्रबंधन बजट रखा

Barinder Kumar Goel, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab Vidhan Sabha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Mar 2025

Last updated on: Mar 26, 2025, 19:17 IST

पंजाब के जल स्रोत मंत्री श्री बरिन्दर कुमार गोयल ने आज राज्य सरकार के चौथे बजट की सराहना करते हुये कहा कि यह बजट टिकाऊ जल प्रबंधन और कृषि विकास के लिए एक शानदार रणनीतिक, प्रगतिशील और व्यापक रोडमैप होगा। बजट की मुख्य विशेषताओं का जिक्र करते हुये श्री गोयल ने ज़ोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार नवीन स्कीमों और लक्षित तरीके के साथ जल संकट चुनौतियों को हल करने के लिए वचनबद्ध है।

उन्होंने बताया कि 2025-26 के बजट में शाहपुर कंडी डैम प्रोजैकट सरकार की दूरदर्शी बुनियादी ढांचा योजनाबंदी के एक अहम मील पत्थर के तौर पर उभरा है जिस पर सरकार ने 2604 करोड़ रुपए का बड़ा निवेश किया है। यह अहम प्रोजैकट 1042 मिलियन यूनिट पन-बिजली पैदा करेगा और अप्पर बारी दुआब नहर सिस्टम के अधीन 1.55 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल को सिंचाई सहूलतें प्रदान करेगा। 

उन्होंने कहा कि राज्य के जल स्रोत प्रबंधन रणनीति में एक अहम मील पत्थर साबित होने वाले इस प्रोजैकट का सीधा लाभ अमृतसर, गुरदासपुर, तरन तारन और पठानकोट ज़िलों को होगा। उन्होंने कहा कि भूजल की निकासी 166 प्रतिशत की चिंताजनक दर पर पहुँचने और राज्य के 153 में से 117 ब्लाकों में पानी के ज्यादा प्रयोग होने से बनी स्थिति के मद्देनज़र मान सरकार ने वित्तीय साल 2025-26 के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार की है। 

उन्होंने कहा कि इन पहलकदमियों के अंतर्गत रूपनगर, एसबीएस नगर, होशियारपुर, एसएएस नगर और पठानकोट में 40 गहरे ट्यूबवैल लगाने और सतलुज, ब्यास और रावी दरियाओं के नज़दीक 167 छोटे ट्यूबवैल लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके इलावा, 85 करोड़ रुपए की कुल लागत के साथ 7877 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई सहूलतों का विस्तार किया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि वित्तीय साल 2025-26 में 315 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत के साथ इन प्रोजेक्टों के अंतर्गत कुल 63000 हेक्टेयर क्षेत्रफल को कवर किया जायेगा जिसमें भूमिगत पाईपलाईनें बिछाना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहले से वंचित क्षेत्रों में नहरी सिंचाई सहूलतों का विस्तार करने के लिए 8227 करोड़ रुपए के नहरी पानी प्रोजेक्टों की शिनाख़्त भी की है।

श्री गोयल ने कहा कि सरकार ने अगले वित्तीय साल के लिए 3246 करोड़ रुपए के बड़े बजट अलाटमैंट का प्रस्ताव रखा है जिसमें नये प्रोजेक्टों के लिए 723 करोड़ रुपए और चल रहे प्रोजेक्टों को पूरा करने के लिए 1343 करोड़ रुपए रखे गए हैं। इनमें सिंचाई कुशलता को बढ़ाने के लिए अलग-अलग ज़िलों में जल मार्गों का निर्माण, पुनर्निर्माण, बहाली और भूमिगत पाईपलाईनें बिछाना शामिल है। 

उन्होंने कहा कि बजट में अगले वित्तीय साल में ज़िला-विशेष पहलकदमियों को भी अहमीयत दी गई है। संगरूर ज़िले में नहरी सिंचाई की बेहतरी के लिए वित्तीय साल 2025-26 के लिए 38,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में विशाल भूमिगत पाइपलाइन जाल बिछाने और 20,000 किसान परिवारों को लाभ पहुँचाने के लिए एक बड़ी पहलकदमी का प्रस्ताव रखा गया है। 

इस प्रोजैकट को शुरू करने के लिए 100 करोड़ रुपए के उपबंध आरक्षित रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही फाजिल्का ज़िले में सेम वाली ज़मीन में सुधार करने के लिए नया प्रोजैकट प्रस्तावित किया गया है। कंडी क्षेत्र में सिंचाई के बुनियादी ढांचे को विकसित करने, माईक्रो-सिंचाई सब्सिडियाँ देने और वाटर हारवैस्टिंग प्रोजेक्टों को लागू करने के लिए भी यत्न किये जाएंगे जिससे 30,000 हेक्टेयर भूमि को फ़ायदा होगा।

श्री बरिन्दर कुमार गोयल ने कहा कि यह बजट जल स्रोत प्रबंधन के लिए हमारी सरकार की संपूर्ण पहुँच को दर्शाता है। हम सिर्फ़ चुनौतियों को ही तुरंत हल नहीं कर रहे, बल्कि पंजाब के टिकाऊ और खुशहाल कृषि भविष्य के लिए नींव रख रहे हैं।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD