Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

देश की गौरवशाली परम्परा, समृद्ध संस्कृति, विविधता में एकता की याद दिलाता है बिहार दिवस : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में बिहार दिवस के उपलक्ष में एक भारत श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन समारोह में की शिरकत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 23 Mar 2025

Last updated on: Mar 24, 2025, 16:20 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में पहली बार बिहार दिवस के उपलक्ष में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन’ समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत और सोनीपत में  भी आयोजित किया गया। 

यह दिन हमें हमारी विविधता में एकता  की ग़ौरवशाली परंपरा और समृद्ध संस्कृति की याद दिलाता है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज कुरुक्षेत्र में आयोजित बिहार दिवस के उपलक्ष में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन’ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित रहे थे। 

इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि कुरुक्षेत्र में जमीन मिलने पर पूर्वांचल समाज के लिए धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार की पावन धरा मेधा की धरती है। प्रतिभा की जमीन है। यह वह धरती है, जहां भगवान जन्म लेते रहे हैं। बिहार की धरा पर गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ और बौद्ध धर्म की स्थापना हुई। 

इसी पावन धरा पर जन्मे महावीर स्वामी ने जैन धर्म की स्थापना की। महान अर्थशास्त्री एवं नीतिकार आचार्य चाणक्य ने भी यहीं पर राजनीति व अर्थशास्त्र के नए सूत्रों की रचना की। उन्होंने कहा कि महान मगध साम्राज्य इसी धरा (बिहार) की देन है,  जिसकी शक्ति से घबराकर सिकंदर की सेनाओं ने ब्यास नदी को पार करने से मना कर दिया था।

जिससे सिकंदर का विश्व विजेता बनने का सपना चकनाचूर हो गया। इसी धरा ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक को जन्म दिया, जिन्होंने कलिंगा से लेकर कंधार तक अखंड भारत बनाया। उन्होंने कहा कि बिहार के ही नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालय से पूरे संसार में शिक्षा का प्रकाश फैला। 

आधुनिक युग में भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद को भी इसी धरा पर जन्म लेने का गौरव प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक, कला संगीत और त्यौहार बिहार को एक अलग ही पहचान देते हैं। छठ पर्व को तो ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का उत्तम उदाहरण कहा जा सकता है। 

मूल रूप से पूर्वांचल में मनाया जाने वाला यह पर्व अब विभिन्न प्रदेशों की सीमाएं लांघकर देशभर में मनाया जाने लगा है। पूरे हरियाणा प्रदेश में भी छठ पर्व मनाया गया। उन्होंने कहा कि बिहार और हरियाणा का सांस्कृतिक व पारंपरिक रूप से गहरा संबंध है। 

हरियाणा की धरती हमेशा वीरता, परिश्रम और मेहनतकश लोगों की रही है। बिहार के लोग भी अपनी मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास के लिए जाने जाते हैं। बिहार के लोगों ने हरियाणा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, चाहे वह कृषि, उद्योग, व्यापार या सेवा क्षेत्र हो। 

बिहार के लाखों श्रमिक, डॉक्टर, इंजीनियर, नौकरशाह और अन्य कार्यबल का हरियाणा के विकास में बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि बिहार पहले पिछड़े राज्यों में शुमार था, आज बिहार विकास की नई कहानी लिख रहा है। पटना जैसे शहर अब स्मार्ट सिटी की ओर बढ़ रहे हैं।

आज बिहार का युवा केवल सरकारी नौकरियों की ओर ही नहीं देख रहा है, बल्कि उद्यमिता और तकनीक में भी अपनी पहचान बना रहा है। यह बढ़ता बिहार-बदलता बिहार का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि नए बिहार के निर्माण में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार भी अभूतपूर्व योगदान दे रही है। 

प्रधानमंत्री विकास के मामले में बिहार को प्राथमिकता दे रहे है। उन्होंने हाल हाल ही में ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रन्योरलशप’ की स्थापना करने की घोषणा की है। भागलपुर, मुंगेर और बक्सर में कृषि क्षेत्र के तीन नए सेंटर आफ एक्सीलेंस भी स्थापित करने की बात कही है। 

बजट में कृषि और ग्रामीण विकास के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना का प्रावधान बिहारवासियों के गर्व की बात है। इससे बिहार में मखाना के उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में बुनियादी ढांचे और परिवहन को ध्यान में रखते हुए पटना हवाई अड्डे का विस्तार और बिहटा में नया हवाई अड्डा विकसित करने का प्रावधान भी बजट में किया गया है।

इस अवसर पर बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कम दिनों में हरियाणा प्रदेश का समुचित विकास किया है। इस प्रदेश में बिहार के नागरिकों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदेश सरकार द्वारा दिया जा रहा है। 

जिस प्रकार बिहार प्रवासी भाईयों की जन्म भूमि है वहीं कुरुक्षेत्र  प्रवासी भाईयों की कर्म भूमि है। इसलिए इस पावन धरा पर प्रवासी लोगों को खूब मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार के नागरिकों को कर्मभूमि के साथ-साथ अपनी जन्मभूमि को भी हमेशा याद रखना चाहिए। 

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कुरुक्षेत्र में छठ पूजा महोत्सव को सरकारी तर्ज पर मनाने पर आभार प्रकट किया है। इस कार्यक्रम में बिहार भाजपा प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।इस मौके पर हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, कार्यक्रम के जिला संयोजक रवि बतान सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Kurukshetra , Subhash Sudha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD