Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

खेल नीति की वजह से पूरी दुनिया में है हरियाणा का नाम : कृष्ण कुमार बेदी

दूसरे राज्यों के लिए रोल मॉडल बनी हरियाणा की खेल नीति

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक , 23 Mar 2025

Last updated on: Mar 24, 2025, 16:14 IST

हरियाणा देश का स्पोर्ट्स हब है। हरियाणा ने देश को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं।  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की प्रगतिशील खेल नीति की वजह से पूरे विश्व में हरियाणा का नाम है। 

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने आज रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के  मंगल सेन इंडोर जिम्नेजियम हाल में आयोजित शहीद ए आजम भगत सिंह मेमोरियल इंडिया, रसिया, उज़्बेकिस्तान बेल्ट रेसलिंग प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि यह उदगार व्यक्त किया।

मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने खिलाडिय़ों को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की ओर से शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में हरियाणा में बेल्ट रेसलिंग को प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति दूसरे राज्यों के लिए रोल मॉडल बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में खेल बजट में 41 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी करते की है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने खिलाड़ी बीमा योजना सहित कई तरह की नई योजनाओं का ऐलान बजट में किया है। साथ ही, खिलाडिय़ों की छात्रवृत्ति व डाइट मनी भी बढ़ाई है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के अनुरूप प्रदेश की 5 यूनिवर्सिटी में स्पोट्र्स एक्सीलेंस सेंटर भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि रोहतक की महर्षि दयानंद, हिसार की चौधरी चरण सिंह व गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कुरुक्षेत्र तथा रेवाड़ी की इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में नये खेल उत्कृष्टता केंद्र खोले जाएंगे। 

वर्ष 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए ‘मिशन ओलंपिक्स-2036 विजयीभव’ योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 20 करोड़ का प्रावधान किया है। साथ ही, ओलंपिक खेलों में 36 पदक हासिल करने का लक्ष्य भी रखा है। शहीदी दिवस के अवसर पर शहीदों को नमन करते हुए मंत्री कृष्ण लाल बेदी ने कहा भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। 

उनका बलिदान आज भी हमें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और देशभक्ति के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। आज लोकतंत्र की जो मजबूत नींव देश में बनी है, वह इन्हीं शहीदों के बलिदान पर टिकी हुई है। इस अवसर पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Tags: Krishan Kumar Bedi , Krishna Kumar Bedi , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD