Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विजिलेंस ब्यूरो ने भोजन सुरक्षा और जन स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए शुरू की साझा निरीक्षण मुहिम

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 22 Mar 2025

Last updated on: Mar 24, 2025, 11:47 IST

जन स्वास्थ्य की सुरक्षा और भोजन सुरक्षा को सुनिश्चित करने के मद्देनज़र एक महत्वपूर्ण पहलकदमी के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब सरकार के निर्देशों पर, मोहाली जिले के खरड़ क्षेत्र में एक साझा निरीक्षण और निगरानी मुहिम शुरू की है। आज यहां यह ख़ुलासा करते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी, मोहाली की निगरानी में ब्यूरो यूनिट मोहाली और फ़ूड सेफ्टी विंग मोहाली की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई, जिसका उद्देश्य भोजन सुरक्षा नियमों की सख्ती से पालना करना था।

अचनचेत निरीक्षण के दौरान, साझा टीम ने खरड़ में भोजन बनाने वाली इकाइयों, खाद्य विक्रेता स्टॉलों, रेस्तरां और होटलों का दौरा किया। कुल पांच स्थानों का निरीक्षण किया गया, जिसके परिणामस्वरूप सफाई के मानक में कमी के चलते एक चालान जारी किया गया और खाद्य पदार्थों के पांच नमूने भी लिए गए। 

उन्होंने आगे कहा कि इन नमूनों को विस्तृत विश्लेषण के लिए खरड़ में फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी को भेज दिया गया है।उन्होंने आगे कहा कि टीम ने उपभोक्ताओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए भोजन सुरक्षा नियमों की पालना करने और सफाई के मानकों को बनाए रखने की महत्ता पर जोर दिया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भोजन सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

प्रवक्ता ने आगे कहा कि विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य भर में अनियमितताओं को रोकने और सुरक्षित भोजन प्रथाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे अन्य निरीक्षण और कार्रवाइयों की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि यह पहल पंजाब सरकार की भोजन सुरक्षा और जन स्वास्थ्य के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD