Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारतीय नौसेना के स्विफ्ट मेडेवैक ने गोवा तट पर घायल चालक दल की जान बचाई

Military, Navy, Indian Navy, Maritime Rescue Coordination Centre, MRCC, Indian Coast Guard
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गोवा , 21 Mar 2025

Last updated on: Mar 22, 2025, 13:58 IST

भारतीय नौसेना ने 21 मार्च 2025 की सुबह गोवा से लगभग 230 समुद्री मील पश्चिम में स्थित पनामा के ध्वज वालाभारी सामान ले जाने में सक्षम बल्क कैरियर एमवी हेइलन स्टार से एक महत्वपूर्ण चिकित्सा निकासी (एमईडीईवीएसी) अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया।

मुंबई स्थित भारतीय तटरक्षक बल के समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) ने 20/21 मार्च, 2025 की रात को भारतीय नौसेना को सूचित किया था कि एमवी हेइलन स्टार के चार चालक दल के सदस्य गंभीर रूप से जल गए हैं और उन्हें तत्काल उन्नत चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता है।

भारतीय नौसेना ने त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए दो जहाजों आईएनएस विक्रांत और दीपक को उनकी तैनाती से हटाकर सहायता प्रदान करने के लिए भेजा था। आईएनएस विक्रांत के एक सीकिंग हेलीकॉप्टर ने 21 मार्च, 2025 की सुबह में तीन घायल चालक दल के सदस्यों यानी कि दो चीनी और एक इंडोनेशियाई नागरिक को एमवी हेइलन स्टार से निकालने के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य किया। 

दुर्भाग्यवश, चौथे सदस्य की चोटों के कारण पहले ही मृत्यु हो चुकी थी।चालक दल के बचाए गए सदस्यों को तुरंत गोवा स्थित आईएनएस हंसा ले जाया गया, जहां से उन्हें आगे की चिकित्सा देखभाल के लिए सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

यह ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद, जीवन रक्षक प्रयासों और मानवीय सहायता के लिए त्वरित प्रतिक्रिया के प्रति भारतीय नौसेना तथा भारतीय तटरक्षक बल की अटूट प्रतिबद्धता को उजागर करता है। यह अभियान राष्ट्रीय समुद्री सीमाओं से परे होने के कारण और भी कठिन था।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , Maritime Rescue Coordination Centre , MRCC , Indian Coast Guard

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD