Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अग्रणी बैंक चंबा की जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 20 Mar 2025

Last updated on: Mar 21, 2025, 17:06 IST

अग्रणी बैंक जिला चंबा की जिला स्तरीय परामर्श दात्री एवं समीक्षा समिति की अक्टूबर से दिसंबर तक की तिमाही  बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिला के सभी बैंक जमा ऋण अनुपात को बढ़ाने के लिए प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने सभी बैंक प्रबंधकों को ऋण निक्षेप अनुपात बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने समस्त बैंक प्रबंधकों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला के सभी बैंक विशेष कर भारतीय स्टेट बैंक,  पंजाब नेशनल बैंक और राज्य सहकारी बैंक सामाजिक दायित्व का अनुसरण करते हुए एक कारगर रणनीति   अपनाएं और नियमित अंतराल पर इसका विश्लेषण करें ताकि सरकारी योजनाओं के तहत प्रायोजित ऋण प्रस्तावों का शीघ्र और समय बद्ध तरीके से निपटारा सुनिश्चित बनाया जा सके।

उपायुक्त ने बताया कि बैंकों ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वर्षिक ऋण योजना के तहत 1410.41 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसमें वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही दिसम्बर तक 1184.48 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है जो कि निर्धारित लक्ष्य का 84 प्रतिशत है। उन्होंने सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला के सभी किसानों को क्रेडिट कार्ड से जोड़ने के साथ सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम आदमी तक पहुंचना सुनिश्चित बनाएं। 

उन्होने कहा कि चूंकि चम्बा एक आकांक्षी ज़िला है जिसके मुख्य संकेतक प्रधानमंत्री जनधन योजना,  प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना , अटल पेंशन योजना, आधार सीडिंग  तथा शिक्षा ऋण की अधिक से अधिक जागरूकता के लिये जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं ताकि  सभी संकेतकों का नीति आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की सके।

उपायुक्त ने सभी जिला बैंक समन्वयकों को निर्देश दिए की प्रदेश सरकार की लघु दुकानदार कल्याण योजना के अंतर्गत प्राप्त सभी लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करना भी सुनिश्चित बनाएं। इसके अलावा उन्होंने जिला के सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिये कि सरकारी योजनाओं के अंतर्गत प्रायोजित ऋण प्रस्तावों जैसे ग्रामीण आजीविका मिशन, शहरी आजीविका मिशन व पीएम स्वनिधि इत्यादि का भी शीघ्र निपटारा करें। 

बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक शिमला के एलडीओ आशीष सांगरा ने बैंकों को निर्देश दिये कि मासिक कैंप में डिजिटल साक्षरता पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कुछ बैंक विशेष क्षेत्रों में ही  ऋण उपलब्ध करवा रहें हैं जबकि उन्हें सभी क्षेत्रों पर ध्यान देना आवश्यक है। बैठक का संचालन प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक डीसी चौहान ने किया।

इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक से एलडीओ आशीष सांगरा, उपनिदेशक कृषि भूपेंद्र सिंह,  जिला विकास अधिकारी ओपी ठाकुर, महाप्रबंधक उद्योग चंद्रभूषण, प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक डीसी चौहान व जिला के सभी बैंकों के प्रबंधक उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD