आज वार्ड नंबर 22 की भारती बंबी और सतनाम एवेन्यू में नई गलियों के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत हुई। विधायक श्रीमती जीवनजोत कौर ने फीता काटकर कार्य का उद्घाटन किया। इससे पहले उनके आगमन पर आम आदमी पार्टी यूथ विंग के सीनियर नेता जगजीत सिंह जैंकी के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया।
वार्ड के विकास के लिए जैंकी द्वारा की जा रही मेहनत की सराहना करते हुए विधायक जीवनजोत कौर ने आज शुरू हो रहे कार्यों का श्रेय उन्हें दिया। इस विशेष कार्यक्रम में क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया, जिनमें जगजीत सिंह जैंकी, मोनिका मैडम, खन्ना से हरसिमरन सिंह, चरणजीत सिंह, राजेश प्रधान, मनी राजा पहलवान, जतिंदर सिंह जिंदा, कवल मैडम, प्रीति मैडम, डॉ. एस. के. पंडित जी, पूनम जी, मोनिका मैडम और क्षेत्र के अन्य गणमान्य निवासी उपस्थित रहे।
उद्घाटन के मौके पर विधायक जीवनजोत कौर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “वार्ड नंबर 22 की भारती बंबी और सतनाम एवेन्यू में लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांगें आज पूरी हो रही हैं। इन नई गलियों से क्षेत्र की सुंदरता में इज़ाफा होगा और आवाजाही भी आसान हो जाएगी। लोगों को अब विकास कार्यों के लिए और इंतजार नहीं करना पड़ेगा।”
उन्होंने यह भी घोषणा की कि क्षेत्र में कई अन्य विकास परियोजनाएं भी जल्द शुरू की जाएंगी, जिनमें पार्कों का सौंदर्यीकरण, पानी की पाइपलाइन और रोड लाइट्स की बेहतर व्यवस्था भी शामिल होगी। विधायक ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि हमेशा जनता की भलाई के लिए कार्य किए जाएंगे।
क्षेत्रवासियों ने विधायक और अन्य मौजूद अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्थानीय निवासी जतिंदर सिंह जिंदा और मनी राजा पहलवान ने कहा, “जैंकी की बदौलत क्षेत्र में निर्माण कार्य चलते रहने से अब लोगों की समस्याएं कम होंगी।
हम विधायक जी और उनकी टीम का धन्यवाद करते हैं।” उद्घाटन के बाद क्षेत्रवासियों ने हरियाली का संदेश देते हुए पेड़ भी लगाए।