Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हर घर नल, हर नल में स्वच्छ जल लक्ष्य पर तेज़ी से काम: रणबीर गंगवा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Mar 2025

Last updated on: Mar 19, 2025, 17:26 IST

हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नारे के अनुसार ‘‘हर घर में नल और हर नल में स्वच्छ जल’’ के लिए समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है। श्री रणबीर गंगवा आज हरियाणा विधानसभा के चल रहे बजट सत्र के दौरान कलायत के विधायक श्री विकास सहारण द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि शिमला, ढुंढवा, लाम्बा खेड़ी, खरक पांडवा, रामगढ़,  कोलेखां, मटोर गांवों में नहर पर आधारित पेयजल आपूर्ति की जा रही है। गांव मटोर की पेयजल आपूर्ति नहर पर आधारित है और गांव की वर्तमान जनसंख्या 10968 व्यक्ति है तथा जलापूर्ति की स्थिति 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन है।

श्री गंगवा ने बताया कि इन जल घरों में पानी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बरवाला लिंक नहर से 2036.02 लाख रूपये की लागत से कार्य प्रगति पर है, जिसके अंतर्गत अब तक 980.69 लाख रूपये खर्च किए जा चुके हैं। मटोर, बड़सीकरी कलां, बड़सीकरी खुर्द, खेड़ी शेरखान, बालू, कमालपुर चौसाला, बात्ता और कैलरम गांवों को कवर करने के लिए मेन लाइन बिछाने के लिए प्राकलन प्रक्रिया में है।

उन्होंने बताया कि कलायत निर्वाचन क्षेत्र में राजौंद और कलायत दो कस्बे हैं और दोनों कस्बों को नहर आधारित जलघरों के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है तथा 62 गांवों में से 43 में नहर आधारित जलघरों के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। पेयजल आपूर्ति में सुधार के लिए 89 कार्य प्रगति पर हैं, जिन में 58 गांव शामिल हैं, जिनकी अनुमानित लागत 11025.71 लाख रुपये है, जिस पर अब तक कुल 5625.15 लाख रुपये खर्च किए जा चुके है।

 

Tags: Ranbir Gangwa , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Haryana Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD