Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अनिल विज ने सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की पृथ्वी पर सफल वापसी पर सदन को अवगत कराया

इस कठिन कार्य करने के वाले नासा के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का भी सदन को धन्यवाद व आभार व्यक्त करना चाहिए- विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Haryana Vidhan Sabha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Mar 2025

Last updated on: Mar 19, 2025, 17:09 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान एक साकारात्मक पहल के तहत स्पेसएक्स के अंतरिक्ष यान ड्रैगन से भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की पृथ्वी पर सफल वापसी पर सदन को अवगत कराया और कहा कि इस सदन को उनकी सकुशल वापसी पर अपनी खुशी का इजहार करना चाहिए और यहां रखे जाने वाले प्रस्ताव से सुनीता विलियम्स को अवगत भी कराया जाना चाहिए।

श्री विज आज यहां हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के सफल वापसी पर एक प्रस्ताव रखे जाने के संबंध में सदन को संबोधित कर रहे थे। श्री विज के इस प्रस्ताव पर सदन के सभी सदस्यों ने तालियां बजाकर एक स्वर में स्वागत कियां।

उन्होंने कहा कि आज सुबह 3.27 बजे पर आकाश से धरती पर एक खुशी की खबर आई कि भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर अंतरिक्ष यात्री पिछले 9 महीने 14 दिन से अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यान की खराबी के कारण रूके हुए थे। उन्होंने बताया कि ये अंतरिक्ष यात्री 8 दिन के लिए गए थे लेकिन अंतरिक्ष यान के खराब होने के कारण ये वहां पर रूके हुए थे।

श्री विज ने बताया कि सुनीता विलियम्स के पिता गुजरात के पांडया जिले के रहने वाले थे और सुनीता विलियम्स भी अपनी जड़ों को हिंदुस्तान से मानती है। वह अंतरिक्ष यात्रा में जाते समय अपने साथ गीता और हिंदुस्तान की स्टार डिश समोसे ले जाना नहीं भूलती है। श्री विज ने कहा कि इसलिए मैं चाहता हूं कि यह सदन उनकी सकुशल वापसी पर अपनी खुशी का इजहार करें और यहां रखे जाने वाले इस प्रस्ताव से सुनीता विलियम्स को अवगत भी कराया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘मैं यह भी चाहूंगा इतने कठिन काम को नासा के जिन अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने सफल बनाया और एक करिश्मा करके दिखाया है कि इतने दिन रुके रहने के बाद भी इन अंतरीक्ष यात्रियों को सकुशल धरती पर लाया गया इसलिए हमें उनका भी आभार व्यक्त करना चाहिए’’। उल्लेखनीय है कि सुनिता विलियम्स और बुच विलमोर ने 5 जून 2024 को बोइंग स्टारलाइनर के पहले मानव मिशन के तहत अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा की थी। 

नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ महीने के अंतरिक्ष मिशन के बाद सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आए हैं। वे स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल से गल्फ ऑफ मेक्सिको में उतरे। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर बीते नौ महीने से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे हुए थे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Haryana Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD