Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

15,000 रुपये रिश्वत लेते पंचायत सचिव विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू; गिरफ्तारी से बचकर भागा बी.डी.पी.ओ. मौके से हुआ फरार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, Kapurthala, Jhall Bimbri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 18 Mar 2025

Last updated on: Mar 19, 2025, 08:59 IST

भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने आज कपूरथला जिले के गांव झल्ल बींबड़ी के पंचायत सचिव परमजीत सिंह को 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले का सह-दोषी, कपूरथला का ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बी.डी.पी.ओ.) हरदयाल सिंह गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार होने में सफल हो गया।

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी गांव झल्ल बींबड़ी के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि बी.डी.पी.ओ. और पंचायत सचिव दोनों ने गांव की एक गली के निर्माण से संबंधित लागत का भुगतान करने के लिए बैंक चेक जारी करने के बदले 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद, विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और पंचायत सचिव को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया, जबकि बी.डी.पी.ओ. गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार हो गया। प्रवक्ता ने आगे बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो पुलिस थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार पंचायत सचिव को कल अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Kapurthala , Jhall Bimbri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD