Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री द्वारा फरीदाबाद के विकास के लिए की गई घोषणाएं मनभावन सौगात हैं : राजेश नागर

बजट में शहर के बुनियादी ढांचे के विकास और कल्याण के लिए कई घोषणाएं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Mar 2025

Last updated on: Mar 18, 2025, 17:03 IST

हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री राजेश नागर ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किए गए बजट 2025 में फरीदाबाद के लिए की गई घोषणाओं की सराहना की है। उन्होंने आज फरीदाबाद मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के विकास कार्यों के लिए दिए गए 600 करोड़ रुपए के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। 

उन्होंने फरीदाबाद विकास प्राधिकरण के लिए 600 करोड़ रुपए की घोषणा के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस राशि से शहर में पेयजल की आपूर्ति एवं सीवरज व्यवस्था और सड़क नेटवर्क को मज़बूत किया जाएगा। इसके साथ ही सीईटीपी की स्थापना की जाएगी जिसमें सीवेरज के पानी का ट्रीटमेंट किया जाएगा। श्री नागर ने कहा कि बजट में फरीदाबाद के लिए कुल 11 घोषणाएं की गई हैं। 

बजट में शहर के बुनियादी ढांचे के विकास, किसान, महिलाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल पर विशेष ध्यान दिया गया है। किसानों के हित में भी कई घोषणाएं की गई हैं। इसके साथ साथ सूरजकुंड मेला अब साल में दो बार आयोजित किया जाएगा। श्री नागर ने कहा कि यह बजट हरियाणा वासियों के लिए मनभावन है और खुशियों की सौगात लेकर आया है। उन्होंने कहा कि बजट राशि मिलने से विकास में तेज़ी आएगी और नागरिकों को बहुत लाभ मिलेगा।

राज्यमंत्री ने कहा कि फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की 12 में से 6 मांगों को मंजूरी मिल गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री की इस घोषणा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हरियाणा तेज़ी से तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। 

उन्होंने आज कहा कि बजट में कामकाजी महिलाओं के लिए फरीदाबाद में छात्रावास की सुविधा उपलब्ध करवाने की घोषणा है, जिससे बाहर से नौकरी पर आने वाली महिलाओं को राहत मिलेगी। सरकारी अस्पताल में अत्याधुनिक मातृत्व - शिशुत्व केंद्र स्थापना की घोषणा भी बजट में की गई है। इसके अलावा अस्पताल में 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक का भी निर्माण होगा। 

लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध होगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने बल्लभगढ में नया बस स्टैंड बनाने की मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत किया। इससे बल्लभगढ़ से सफर करने वाले हज़ारों यात्रियों को फायदा होगा। मॉडल संस्कृति स्कूल में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स की स्थापना की जाएगी जिससे छात्रों को आरम्भ से ही खेलों से जोड़ा जाएगा।

श्री नागर ने कहा कि फरीदाबाद में किसानों के लिए बीज प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना होगी। इससे किसान उच्च स्तर का बीज सही दामों पर खरीद सकेंगे। फरीदाबाद में बागवानी मिशन की शुरुआत भी एक नई सौगात है।

 

Tags: Rajesh Nagar , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Haryana Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD