Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'युद्ध नशे के विरुद्ध': धनप्रीत कौर ने नशे के उन्मूलन के लिए लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया

जालंधर शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए संपर्क कार्यक्रम में लोगों से बात-चीत

Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Arpit Shukla, Gaurav Yadav, Police, Punjab Police, Cordon and Search Operation, CASO, Dhanpreet Kaur , Commissioner of Police, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 17 Mar 2025

Last updated on: Mar 18, 2025, 13:02 IST

जालंधर को नशा मुक्त शहर बनाने के लिए अपनी तरह के पहले जन संपर्क प्रोग्राम 'संपर्क' के दौरान पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने लोगों से जिले से नशे की समस्या को खत्म करने के लिए एकजुट होने की अपील की। यहां डी.ए.वी कॉलेज जालंधर में लोगों से बातचीत के दौरान पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पंजाबियों में विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का जज्बा है। 

आतंकवाद का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने राज्य को एक शांतिपूर्ण और प्रगतिशील राज्य बनाने की अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के कारण उन 'काले दिनों' को भी पार कर लिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जिले से नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए इसी तरह का जज्बा जगाएं।

पुलिस कमिश्नर ने लोगों से समाज से नशीले पदार्थों को खत्म करने के लिए 'युद्ध नशे के विरुद्ध पहल में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से नशे से संबंधित गतिविधियों पर खुलकर रिपोर्ट करने को कहा ताकि नशे की सप्लाई चेन को तोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि इस समूह संवाद का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि युवा पीढ़ी को नशे के जाल में फंसने से बचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले ही नशे की सप्लाई लाइन तोड़ चुकी है और अब समय की मांग है कि नशे पर  निर्भर लोगों को  नशा मुक्त कर और इलाज कर इसे रोका जा सके।पुलिस कमिश्नर ने आगे कहा कि सरकार इस लक्ष्य को जल्द से जल्द हासिल करने के लिए सक्रियता से काम कर रही है। उन्होंने 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जन आंदोलन के माध्यम से नशे की सप्लाई और मांग को कम करने की यह अपनी तरह की पहली पहल है। 

उन्होंने कहा कि इस अनुकरणीय पहल का उद्देश्य नशे से निपटने में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि संपर्क प्रोग्राम जालंधर को पूरी तरह से नशा मुक्त शहर बनाने में मददगार साबित होगा क्योंकि नशे की गंभीर समस्या को आम लोगों के सक्रिय सहयोग से ही नियंत्रित किया जा सकता है, जो इस पूरे अभियान का आधार है। 

उन्होंने यह भी कहा कि नशे से प्रभावित युवाओं के माता-पिता और रिश्तेदारों को अपने बच्चों के इलाज के लिए आगे आना चाहिए। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जब तक नशा करने वालों के परिजन सामने नहीं आएंगे, तब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता। 

उन्होंने राज्य सरकार द्वारा नशामुक्ति केन्द्रों के माध्यम से नशे के आदी लोगों की लत छुड़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।चर्चा सत्र के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने नशे के खिलाफ इस निर्णायक युद्ध को तेज करने के लिए अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया भी सांझा की। पुलिस कमिश्नर ने उनके सुझावों पर शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कुमार शर्मा, ए.डी.सी.पी. तेजबीर सिंह हुंदल और सखविंदर सिंह, ए.सी.पी. ऋषभ भोला एवं श्री वनेला के अलावा उद्योग, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

 

Tags: Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Arpit Shukla , Gaurav Yadav , Police , Punjab Police , Cordon and Search Operation , CASO , Dhanpreet Kaur , Commissioner of Police , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD