Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा सरकार ने किए ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Mar 2025

Last updated on: Mar 18, 2025, 12:07 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले दस वर्षों में बिजली क्षेत्र में अनेक क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। इसके परिणामस्वरूप, बिजली उपक्रमों की कुल संप्रेषण एवं व्यावसायिक घाटा वर्ष 2014-15 में 30 प्रतिशत से घटकर अब केवल 10.4 प्रतिशत रह गई है। इन सुधारों के चलते प्रदेश की विद्युत व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन आया है। मुख्यमंत्री ने आज वित्त वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया।

राज्य के लिए यह गर्व की बात है कि हाल ही में भारत सरकार द्वारा जारी वर्ष 2023-24 की राष्ट्रीय रैंकिंग में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम  ने पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम  को दूसरा स्थान मिला है। यह उपलब्धि हरियाणा के ऊर्जा क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व सुधारों का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने बताया की पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा शुरू की गई ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ योजना के तहत अब तक 5,877 गांवों को 24 घंटे बिजली की सुविधा प्रदान की जा रही है। शेष 1,376 गांवों को इस योजना से जोड़ने के लिए वित्त वर्ष 2025-26 में एक नई योजना शुरू की जाएगी। प्रदेश में बिजली उत्पादन की क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2014 में कुल बिजली उपलब्धता 10,729 मेगावाट थी, जो अब बढ़कर 16,015 मेगावाट हो चुकी है। 

सरकार का लक्ष्य अगले सात वर्षों में इसे 24,000 मेगावाट तक पहुंचाने का है, जिससे सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।उन्होंने बताया की ऊर्जा क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए सरकार ने यमुनानगर में 1x800 मेगावाट की अल्ट्रा-सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की स्थापना का कार्य शीघ्र शुरू करने का निर्णय लिया है। इस परियोजना पर लगभग 7,272 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसे मार्च 2029 तक पूरा कर लिया जाएगा। 

वहीं, हिसार स्थित राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट में 1x800 मेगावाट की विस्तार इकाई लगाने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है, जबकि पानीपत में 2x800 मेगावाट की अल्ट्रा-सुपर क्रिटिकल परियोजना स्थापित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।मुख्यमंत्री ने बताया की नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी हरियाणा सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। 

हरियाणा विद्युत खरीद केंद्र ने 800 मेगावाट फर्म और डिस्पैचेबल अक्षय ऊर्जा की खरीद के लिए सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड के साथ बिजली आपूर्ति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके मई 2026 से चालू होने की उम्मीद है। इस 800 मेगावाट की अक्षय ऊर्जा क्षमता में 1,115 मेगावाट सौर, 896 मेगावाट पवन और 938 मेगावाट बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली शामिल है।

नायब सिंह सैनी ने बताया की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब तक 14,250 घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2027 तक 2,22,000 घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाने का है। इस योजना के अंतर्गत दो किलोवाट तक के कनेक्शन वाले अंत्योदय परिवारों को अधिकतम 1,10,000 रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

श्री नायब सिंह सैनी ने बताया की गांवों की सड़कों और अमृत सरोवरों पर सौर ऊर्जा से संचालित लाइटें लगाने के लिए भी सरकार ने नई पहल की है। इसके तहत सामान्य सोलर लाइट के लिए 4,000 रुपये और ऊँचे खंभों पर लगने वाली लाइट के लिए 20,000 रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। वित्त वर्ष 2025-26 में 20,000 सौर लाइटें लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ऊर्जा क्षेत्र में इन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 6,379.63 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD