Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नायब सिंह सैनी आज करेंगे बजट पेश, हरियाणा के किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात : श्याम सिंह राणा

प्रभु मिलन धाम शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री ने की शिरकत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 16 Mar 2025

Last updated on: Mar 17, 2025, 14:18 IST

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक देश है। भारत संतों व फकीरों का देश है। हमारे संतों व ऋषि मुनियों ने हमें जीवन जीने की पद्धति के रास्ते दिखाए हैं। कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा आज करनाल में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रभु मिलन धाम शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज का दिन खुशी का दिन है। ऐसे संगतों में आकर व ऐसे संस्कारों से जुडक़र हमारा जीवन धन्य हो जाता है। हमें भारत को विश्व गुरु का दर्जा दिलाने के लिए इन्हीं संस्कारों का आचरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने भी कहा है कि राग द्वेष से ऊपर उठकर निष्काम भाव से कार्य करना चाहिए। यदि हम भी इसी भावना से कार्य करें तो वह दिन दूर नहीं जब भारत को विश्व गुरु का दर्जा मिलेगा। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का भी विजन है कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित बने। इसी विजन को हम सभी ने मिलकर पूरा करना है। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए मजबूत अर्थव्यवस्था का होना जरूरी है। भारत की अर्थव्यवस्था को पांचवें स्थान से तीसरे स्थान पर लाने के लिए हम सबको शांति का रास्ता अपनाना होगा और शांति का रास्ता अध्यात्म के मार्ग से ही गुजरता है। देश के विकास में सभी आमजन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। इस मौके पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा बजट पेश किया जाएगा और हरियाणा के किसानों को कई बड़ी सौगातें मिलेंगी। ओलावृष्टि पर उन्होंने कहा कि सभी किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराएं, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन का क्षेत्र दुनिया में सबसे बड़ा है और हरियाणा में भी मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी हो। 

 

Tags: Shyam Singh Rana , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD