Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

जगराओं ज्वेलरी शॉप गोलीकांड: पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर अर्श डल्ला के गुर्गे को किया गिरफ्तार; पिस्तौल बरामद

गिरफ्तार आरोपी कृष्ण ने गैंगस्टर अर्श डल्ला के निर्देश पर ज्वेलरी शॉप के मालिक को डराने-धमकाने के लिए दुकान को बनाया था निशाना: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ludhiana Police, Ludhiana, Punjab Anti Gangster Task Force, AGTF
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 16 Mar 2025

Last updated on: Mar 17, 2025, 09:16 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान, संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) ने लुधियाना-देहाती पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में जगराओं के लड्डू लेखे वाले ज्वेलरी शोरूम पर हुई गोलीबारी में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोजपुर जिले के ज़ीरा की बस्ती मनसिया वाला के कृष्ण के रूप में हुई है, जो विदेश में बैठे गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला का गुर्गा है। पुलिस टीमों ने उसके कब्जे से एक .32 बोर पिस्तौल और दो कारतूस भी बरामद किए हैं।जानकारी के अनुसार 5 मार्च, 2025 को जगराओं के लड्डू लेखे वाले ज्वेलरी शोरूम के मालिक को डराने-धमकाने के लिए दो बाइक सवार व्यक्तियों ने दुकान पर फायरिंग की थी और फिरौती के लिए गैंगस्टर अर्श डल्ला का फोन भी आया था। 

इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) की धारा 125 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना सिटी जगराओं, लुधियाना ग्रामीण में एफआईआर नंबर 48, दिनांक 05-03-2025 दर्ज की गई थी।डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी कृष्ण ने विदेश में बैठे अपने हैंडलर अर्श डल्ला के निर्देश पर जगराओं के ज्वेलरी शोरूम पर गोलियां चलाईं। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए एडीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि गुप्त सूचना और मानव खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस टीमों ने लुधियाना देहाती के थाना सिद्धवां बेट के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र, गांव सदरपुर में आरोपी कृष्ण की मौजूदगी का पता लगाया। एआईजी संदीप गोयल और डीएसपी राजन परमिंदर सिंह की निगरानी में एजीटीएफ की टीमों ने लुधियाना देहाती पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया। 

जब पुलिस ने गांव सदरपुर में आरोपी कृष्ण को घेर लिया, तो उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस को आत्मरक्षा में कार्रवाई करनी पड़ी।एडीजीपी ने आगे बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी कृष्ण के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस टीमों ने उसके कब्जे से एक .32 बोर पिस्तौल भी बरामद की है।

लुधियाना देहाती के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. अंकुर गुप्ता ने कहा कि इस मामले में थाना सिद्धवां बेट, लुधियाना ग्रामीण में भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) की धारा 109 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एक नई एफआईआर नंबर 53, दिनांक 16-03-2025 दर्ज की गई है। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ludhiana Police , Ludhiana , Punjab Anti Gangster Task Force , AGTF

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD