Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब पुलिस ने नांदेड़ हत्याकांड में 3 और लोगों को किया गिरफ्तार, पाक स्थित बीकेआई आतंकवादी रिंदा से जुड़े हैं संबंध

हथियार बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, SAS Nagar Police, Mohali Police, Nanded Murder Case, Harvinder Singh Rinda, State Special Operation Cell, SSOC, Babbar Khalsa International, BKI
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

एसएएस नगर , 15 Mar 2025

Last updated on: Mar 15, 2025, 18:00 IST

नांदेड़ हत्या मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए, पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), एसएएस नगर ने पाकिस्तान स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के तीन और साथियों को गिरफ्तार किया है। 

इस संबंध में आज यहां जानकारी देते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गी और शुभम खेलबुडे (दोनों निवासी नांदेड़, महाराष्ट्र) तथा गुरदीप सिंह उर्फ दीपा (निवासी रायपुर, रोपड़) के रूप में हुई है। 

पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से दो हथियार भी बरामद किए हैं, जिनमें 15 कारतूसों समेत 12 बोर पंप-एक्शन बंदूक और 8 कारतूसों समेत .32 बोर पिस्तौल शामिल हैं। यह सफलता इस मामले में पहले गिरफ्तार जगदीश सिंह उर्फ जग्गा, शुभदीप सिंह उर्फ शुभ और सचिनदीप सिंह उर्फ सचिन के बाद हासिल हुई है। 

इन नई गिरफ्तारियों के बाद इस मामले में अब तक कुल छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी जगजीत उर्फ जग्गी ने नांदेड़ हत्याकांड ,जिसकी साजिश पाकिस्तान स्थित आतंकी हरविंदर उर्फ रिंदा द्वारा रची गई थी, में शामिल शूटरों को लॉजिस्टिक सहायता, सुरक्षित ठिकाने और समन्वय प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

इस जांच में जेल में बंद गैंगस्टर दिलप्रीत उर्फ बाबा, जो रिंदा का पुराना सहयोगी है, की भूमिका का भी खुलासा हुआ है। बाबा ने पंजाब में आरोपियों को सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराए थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जगजीत उर्फ जग्गी हत्या, हत्या के प्रयास, धमकी देने और जबरन वसूली से जुड़े मामलों में वांछित था, जबकि शुभम महाराष्ट्र में धमकी और जबरन वसूली से जुड़े मामलों में वांछित था, और गिरफ्तारी से बचने के लिए पंजाब भाग आया था। 

आरोपी जग्गी और शुभम पाकिस्तान स्थित आतंकी हरविंदर उर्फ रिंदा के निर्देशों पर नांदेड़ में अपने अन्य साथियों के लिए हथियारों की खरीद, जबरन वसूली, लॉजिस्टिक सहायता और सुरक्षित ठिकानों का प्रबंध कर रहे थे। डीजीपी ने बताया कि गुरदीप उर्फ दीपा को भगोड़े अपराधियों जग्गी और शुभम को सुरक्षित ठिकाना और लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

उन्होंने आगे कहा कि गुरदीप दीपा ने आरोपियों को भागने में मदद करने और उनकी गतिविधियों को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एआईजी एसएसओसी, एसएएस नगर, डॉ. सिमरत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद एसएसओसी एसएएस नगर की टीम ने ऑपरेशन चलाया और शुभम खेलबुडे को गुरदीप उर्फ दीपा के साथ आनंदपुर साहिब से गिरफ्तार कर लिया। 

शुभम वहां गुरदीप दीपा की रेती क्रशर यूनिट में छिपा हुआ था। आरोपियों से मिले सुरागों के आधार पर, पुलिस ने उसी रात तरनतारन जिले से तीसरे आरोपी जगजीत उर्फ जग्गी को भी गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान शुभम से .32 बोर पिस्तौल और गुरदीप से पंप-एक्शन गन बरामद की गई, जिसे पंजाब और अन्य इलाकों में गैर-कानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया जाना था।

एआईजी ने कहा कि इस मामले की आगे जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इस संबंध में थाना एसएसओसी, एसएएस नगर में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)बी और भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 249 व 61(2) के तहत एफआईआर नंबर 1, दिनांक 21.02.2025 पहले ही दर्ज की जा चुकी है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , SAS Nagar Police , Mohali Police , Nanded Murder Case , Harvinder Singh Rinda , State Special Operation Cell , SSOC , Babbar Khalsa International , BKI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD